Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे 'पंचायत' और 'गुल्लक' ही नहीं, ये 5 धांसू वेब सीरीज भी है कंटेंट किंग, 1 की Imdb रेटिंग 9.2 "AK-203 will be the most reliable thing in future," IRRPL Chief Major Gen SK Sharma कम तेल मसाले में बनाएं बिहार का ये चटपटा नाश्ता, बारिश में खाएं चने की घुघनी, फटाफट तैयार हो जाती है रेसिपी DDA Scheme: दिल्ली में 20 लाख रुपये में मिल रहा 1BHK फ्लैट, पास में ही हैं रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन Two workers die after being buried under soil 'Zero tolerance for terrorism': Jaishankar hails US move on Lashkar proxy TRF; calls it strong India-US coordination | India News Pm Modi Bihar Visit Live: Pm Narendra Modi Rally In Motihari, Nda, Bjp, Bihar Elections, Road, Amrit Bharat - Amar Ujala Hindi News Live Bjp Mla Uncle Beaten Up On The Road Case Filed Against 22 Including Sanitary Inspector Cctv Goes Viral - Amar Ujala Hindi News Live

Global Summit Sirohi Rajendra Shukla Said If Country Developed Properly People Connected To Sanatan Culture – Amar Ujala Hindi News Live – Global Summit Sirohi:डिप्टी Cm शुक्ला बोले


Global Summit Sirohi Rajendra Shukla said If country developed properly people connected to Sanatan culture

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को सम्मानित करते हुए
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सिरोही के आबूरोड में ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन में आयोजित चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का सोमवार को समापन हो गया। इसमें भारत सहित विश्व के 15 से अधिक देशों की पांच हजार से अधिक जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। कला, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, चिकित्सा और शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के विद्वानों ने आध्यात्मिकता द्वारा  स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज विषय पर अलग-अलग सत्रों में विचार रखे।

Trending Videos

सम्मेलन के दौरान दस सत्र आयोजित किए गए। सभी ने चिंतन-मंथन कर निष्कर्ष निकाला कि यदि समाज, राष्ट्र और विश्व को स्वस्थ, सुखी, संपन्न बनाना है, मानसिक-शारीरिक-आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है तो एकमात्र उपाय अध्यात्म ही है। जीवन में आध्यात्मिकता के समावेश के बिना मानव जाति का कल्याण संभव नहीं है। अध्यात्म से ही विश्व शांति आएगी। अध्यात्म भारत की धरोहर और संस्कृति है।

समापन सत्र में मप्र के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि देश का समुचित विकास करना है तो लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना पड़ेगा। हमें समाज और देश के लिए समर्पित लोगों की फौज खड़ी करनी पड़ेगी। जब जाकर हम उस विकास को संभाल पाएंगे। तब यह सस्टेनेबल डेवलपमेंट कहलाएगा। इसके लिए हमें मनुष्य के अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करना पड़ेगा। उसे सनातन धर्म से जोड़ना पड़ेगा। हमारी जो सांस्कृतिक विरासत और सनातन है, उसे पुनर्जीवित-पुनर्स्थापित करने की लहर पूरे देश में चल रही है। यह भी हमारे देश के लिए अच्छा संकेत है। आज लोग सनातन को समझने लगे हैं। सनातन की ओर जुड़ने लगे हैं। सनातन और अध्यात्म ही हमारी आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। जब आत्मा, परमात्मा से जुड़ती है तो हमारे अंदर मानवीय गुण विकसित होते हैं। हम वसुधैव कुटुम्बकम् के मंत्र पर चलते हैं। हमें सभी के कल्याण के बारे में सोचना है। ये पवित्र भाव, ईश्वर भाव है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए है।

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर, उसमें भी विवाद है कि बनना चाहिए या नहीं बनना चाहिए। क्यों नहीं बनना चाहिए। जहां भगवान राम का जन्म हुआ है, वहां मंदिर नहीं बनेगा तो क्या मक्का और मदीना में बनेगा। लेकिन इसे लेकर भी विवाद हम लोगों ने अपने देश में देखा है। क्या ये गलत दिशा में ले जाने वाले लोगों का षड़यंत्र नहीं था।

युद्ध नहीं रुके तो आने वाली पीढ़ी हमें दोष देगी

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि रुस और यूक्रेन की लड़ाई चल रही है। मिसाइलें दागी जा रही हैं। हजारों की संख्या में लोग मौत की नींद में सुलाए जा रहे हैं। मानवता के सामने गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे का सामने कैसे होगा, यह यक्श प्रश्न है। ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज ने अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए ग्लोबल समिट का आयोजन किया है। यह प्रासांगिक है, समय की मांग है। यदि दुनिया इस बारे में विचार नहीं करेगी तो आने वाली पीढ़ी इसका दोष भुगतेगी और इसका दोष वर्तमान पीढ़ी, हम लोगों पर आएगा कि हम लोगों ने समाज को जागृत नहीं किया। हमने शांति का पाठ नहीं पढ़ाया।

यदि विज्ञान और अध्यात्म का सदुपयोग होगा तो मानव के लिए सभी प्रकार की सुख-शांति और खुशी जीवन में मिलेगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ ही वर्षों में जर्मनी और जापान हमसे पीछे हो जाएंगे और हम उनसे आगे निकल जाएंगे। वर्ष 2027 में जब आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तो चाइना और अमेरिका भी हमसे पीछे हो जाएंगे और भारत फिर से विश्व गुरु बनके दुनिया का नेतृत्व करेगा। ऐसे सपनों के भारत के निर्माण का महायज्ञ हमारे देश में चल रहा है। हमारा भविष्य बहुत बेहतर है।

ब्रह्माकुमारीज जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 1937 से लेकर आज तक ब्रह्माकुमारीज संगठन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। रास्ते से भटके हुए लोगों को रास्ते पर लाने का काम ब्रह्माकुमारीज जैसे संगठन कर रहे हैं। लोग आपको आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। अध्यात्म मनुष्य की आत्मा को परमात्मा से जोड़ता है। यदि आत्मा का शुद्धिकरण नहीं होगा तो न मनुष्य स्वयं सही रास्ते पर चलेगा, न समाज को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर सकेगा। ब्रह्माकुमारीज़ जैसे संस्थान देश को खुशहाली के लिए हैं। आज मैं सुबह 3.30 बजे उठ गया था और 45 मिनट मेडिटेशन किया। मैं प्रयास करता हूं कि जब गाड़ी में चलता हूं तो आंख बंद करके मेडिटेशन कर लूं। शरीर की बहुत व्याधियां भी मेडिटेशन से दूर हो जाती हैं। मेडिटेशन हमें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।  

इन्होंने भी संबोधित किया

महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन भाई ने कहा कि विज्ञान की शक्ति को प्रयोग करने वाली आध्यात्मिक शक्ति है। मानव ही विज्ञान की शक्ति का प्रयोग करता है। सम्मेलन के आयोजक व संस्थान के कार्यकारी सचिव डॉ. मृत्युंजय भाई ने कहा कि देश-विदेश से आए विद्वानों ने समिट में अपने महान विचार रखे। निश्चित रूप से इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी, युवा प्रभाग की उपाध्यक्ष बीके चंद्रिका दीदी, पुणे से आई यूथ एम्पॉवरिंग सेंटर एंड लिविंग वैल्यूज की फाउंडर साक्षी कमलापुरे ने भी विचार व्यक्त किए। आभार वैल्यु एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. बीके पांड्यामणि भाई ने माना। संचालन बीके चंदा बहन ने किया।



Source link

1657450cookie-checkGlobal Summit Sirohi Rajendra Shukla Said If Country Developed Properly People Connected To Sanatan Culture – Amar Ujala Hindi News Live – Global Summit Sirohi:डिप्टी Cm शुक्ला बोले
Artical

Comments are closed.

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड काउंसलिंग में सामान्य में 50, आरक्षित वर्ग में 45 अंक वालों को मिलेगा मौका     |     Happy Birthday Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना कुल कितनी संपत्ति की हैं मालकिन? कमाई के मामले में भी हैं सबसे आगे     |     ‘पंचायत’ और ‘गुल्लक’ ही नहीं, ये 5 धांसू वेब सीरीज भी है कंटेंट किंग, 1 की Imdb रेटिंग 9.2     |     “AK-203 will be the most reliable thing in future,” IRRPL Chief Major Gen SK Sharma     |     कम तेल मसाले में बनाएं बिहार का ये चटपटा नाश्ता, बारिश में खाएं चने की घुघनी, फटाफट तैयार हो जाती है रेसिपी     |     DDA Scheme: दिल्ली में 20 लाख रुपये में मिल रहा 1BHK फ्लैट, पास में ही हैं रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन     |     Two workers die after being buried under soil     |     ‘Zero tolerance for terrorism’: Jaishankar hails US move on Lashkar proxy TRF; calls it strong India-US coordination | India News     |     Pm Modi Bihar Visit Live: Pm Narendra Modi Rally In Motihari, Nda, Bjp, Bihar Elections, Road, Amrit Bharat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bjp Mla Uncle Beaten Up On The Road Case Filed Against 22 Including Sanitary Inspector Cctv Goes Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088