Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Gopalganj News: Young Man Injured In Stabbing Died During Treatment, Two Others Admitted In Gorakhpur – Amar Ujala Hindi News Live


गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के खड़ही गांव में रविवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना में घायल बृजेश यादव (25), पिता बलिष्टर यादव की इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर अस्पताल में मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।

Trending Videos

 

इधर, घटना में घायल हुए विकास यादव (ग्राम नवलपुर) और अनुप यादव (ग्राम हुसैनपुर) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया था, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar:सीबीआई ने Nhai के जीएम को 15 लाख रुपये घूस लेते दबोचा, पटना में महाप्रबंधक के पास मिले 1.18 करोड़ रुपये

 

आपसी विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह

जानकारी के अनुसार, खड़ही गांव में रविवार शाम किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते चाकूबाजी में तब्दील हो गई। अचानक हुए इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बृजेश यादव की जान नहीं बचाई जा सकी।

 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बृजेश यादव की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। युवक की असामयिक मृत्यु से न सिर्फ परिजन, बल्कि ग्रामीण भी शोक में डूबे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar:अस्पताल में पड़े रहे भाई-चाचा के शव, दुल्हन को भनक तक नहीं लगी और हो गई शादी; तीन लोगों की मौत से मातम

 

प्राथमिकी नहीं हुई दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही कटेया थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल से सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर प्रयास तेज कर दिए हैं। इस घटना के बाद इलाके में आतंक और दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।



Source link

2643010cookie-checkGopalganj News: Young Man Injured In Stabbing Died During Treatment, Two Others Admitted In Gorakhpur – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, जानें आज कितना बढ़ा भाव     |     आईआरसीटीसी 12 मई से 07 ज्योतिर्लिंगों की दिव्य यात्रा के लिए चला रहा ट्रेन     |     Mainstream media vultures, arm of ruling party: Kunal Kamra | India News     |     इंदौर-रेप पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिये घंटो तक दो अस्पतालों में भटकना पड़ा     |     Motihari Bihar News Young Man Body Was Found In A Suspicious Condition – Bihar News     |     Up: Big Relief To Electricity Consumers, There Will Be No Different Tariff For Day And Night; Proposal Rejecte – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Farmer Cultivates Rare Expensive Gucchi Mushroom For First Time In India News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: मॉल में धोती पहनने पर विवाद, युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन     |     Kunal Kamra Eknath Shinde Row Maharashtra Legislative Council Chairman Ram Shinde Accepted Privilege Notice – Amar Ujala Hindi News Live     |     Territorial Fights Between Tigers Are Increasing In Ranthambore – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088