gseb org GSEB Gujarat Board SSC Result 2024 10th class result can check it by roll number on this link – GSEB Gujarat Board SSC Result 2024: कल जारी होगा गुजरात बोर्ड दसवीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर रोल नंबर से चेक कर सकेंगे, Education News
ऐप पर पढ़ें
gseb.org GSEB Gujarat Board SSC Result 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी शनिवार 11 मई को दसवीं यानी एसएससी का रिजल्ट जारी करेगा। जीएसईबी 10वीं के नतीजे सुबह 8 बजे जारी किए गए हैं। परीक्षार्थी गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। जीएसईबी की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 मार्च से 22 मार्च के बीच किया गया था। गुजरात बोर्ड 10वीं परीक्षा का हिस्सा बनने वाले छात्र-छात्राओं को अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिएडेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर की जरूरत होगी। इसके अलावा गुजरात बोर्ड के छात्र वॉट्सएप नंबर से भी अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। वॉट्सएप पर रिजल्ट पाने के लिए छात्रों को अपनी सीट नंबर 6357300971 पर भेजनी होगी।
GSEB SSC Result 2024: ऐसे चेक करें परिणाम-
1. रिजल्ट (GSEB SSC Result) चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
2. इसके बाद यहां होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें।
4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
9 मई को जारी हुए 12वीं के नतीजे
गुजरात बोर्ड की 12वीं साइंस में कुल 82.45% फीसदी छात्र सफल हुए हैं। गुजरात बोर्ड की ओर से आज, 9 मई 2024 मात्र साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए गए हैं। 12वीं साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.45 फीसदी रहा और जनरल स्ट्रीम का 91.93 फीसदी। गुजरात बोर्ड 12वीं साइंस की परीक्षा में कुल 1.1 लाख छात्रों ने भाग लिया था। वहीं 3.5 लाख छात्रों ने 12वीं जनरल स्ट्रीम की परीक्षा में भाग लिया था।

Comments are closed.