Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Bihar Won Two Silver Medals Khelo India Games Khelo India 2025 Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers Busy Clearing Snow From Aastha Path Amid Snowfall - Amar Ujala Hindi News Live Agent Who Sent Passenger To France By Changing Identity Arrested From Punjab - Delhi News Mp News: Mock Drill Will Be Conducted In Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur And Katni, Siren Will Sound For 2 M - Amar Ujala Hindi News Live - Mp News:भोपाल समेत पांच शहरों में होगी मॉक ड्रिल, सीएम बोल... Ajmer News: Preparations For Mock Drill Complete In The District, Cs Held A Meeting Of Officials Through Vc - Ajmer News Anil Vij On Punjab Haryana Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, कई भागों में अंधड़ का अलर्ट IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस बन गई नंबर-1, RCB से छीना ताज; मुंबई को हुआ तगड़ा नुकसान बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, 5 फिल्मों के बाद एक्टिंग करियर पर लगाया विराम

Gud ki path or Harira Recipe In Hindi Best For Postpartum Healing नॉर्मल डिलीवरी के बाद जच्चा को दादी-नानी देती हैं गुड़ की पात, खाकर कमजोरी होगी दूर, पेरेंटिंग टिप्स


प्रेगनेंसी के समय और डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं। डिलीवरी चाहें नॉर्मल हो या फिर ऑप्रेशन से दोनों में ही शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है। ऐसे में जापे के दौरान बच्चे के साथ जच्चा का ख्याल रखना भी जरूरी होता है। खानपान में कुछ पौष्टिक चीजों को शामिल करके शरीर को पहले की तरह मजबूत बनाया जा सकता है। दादी-नानी जापे में जच्चा को गुड़ की पात देती हैं। जिसे कुछ लोग हरिरा भी कहते हैं। ये एक तरह का लिक्विड होता है जिसे खूब सारी मेवा के साथ बनाया जाता है। नॉर्मल डिलीवरी होने पर ये तीसरे दिन से दे दिया जाता है। हालांकि, ऑप्रेशन से बच्चा होने पर ये तीन महीने बाद से खा सकते हैं। हालांकि, खाने से पहले अपनी डॉक्टर या न्यूट्रीशनिस्ट से सलाह जरूर लें। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फायदे।

क्या हैं इसे खाने के फायदे

इसे बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स जैसे जिंक, सेलेनियम होते हैं जो कि बढ़ती उम्र को कम करने में मददगार होते हैं। इसे खाने पर इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसे बनाने में काफी सारे ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं।

गुड़ की पात बनाने के लिए आपको चाहिए

कटे हुए मखाने

कद्दूकस किया नारियल

कटे हुए बादाम

कटे हुए काजू

खरबूजे के बीज

सौंठ या सूखे अदरक का पाउडर

कुटी हुई अजवायन

कैसे बनाएं गुड की पात

सबसे पहले पैन में थोड़ा घी गर्म करें और फिर इसमें गौंद को सेक लें। जब ये फूल जाएं तो निकाल लें। अब काजू, बादाम, छुवारे और चिरौंजी को एक साथ फ्राई कर लें। इनकों हल्का ही फ्राई करना है फिर प्लेट में निकाल लें। अब खरबूजे के बीज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। फिर मखाने को कुरकुरा होने तक भूनें। अंत में नारियल को भी भून लें। जब सारी चीजें भुन जाएं तो पैन में पानी गर्म करें और फिर इसमें गुड़ डालें। गुड़ जब पिघल जाए तो इसे एक बार छान लें और फिर से पैन में डालकर गर्म होने दें। इसमें थोड़ा घी डालें और फिर फ्राई की हुई सभी चीजों को इसमें डाल दें। अच्छे से मिक्स होने के बाद इसमें सौंठ का पाउडर और अजवाइन डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें। आप इसमें कद्दू के बीज भी डाल सकते हैं।

ये भी पढ़े:प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा वजन बढ़ने से कैसे बचें
ये भी पढ़े:डिलीवरी का समय है नजदीक, तो खुद के लिए भी बैग में रखें ये सामान

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीकों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

1649270cookie-checkGud ki path or Harira Recipe In Hindi Best For Postpartum Healing नॉर्मल डिलीवरी के बाद जच्चा को दादी-नानी देती हैं गुड़ की पात, खाकर कमजोरी होगी दूर, पेरेंटिंग टिप्स
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Bihar Won Two Silver Medals Khelo India Games Khelo India 2025 Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई     |     Hemkund Sahib Yatra 2025 Army Soldiers Busy Clearing Snow From Aastha Path Amid Snowfall – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agent Who Sent Passenger To France By Changing Identity Arrested From Punjab – Delhi News     |     Mp News: Mock Drill Will Be Conducted In Bhopal, Indore, Gwalior, Jabalpur And Katni, Siren Will Sound For 2 M – Amar Ujala Hindi News Live – Mp News:भोपाल समेत पांच शहरों में होगी मॉक ड्रिल, सीएम बोले     |     Ajmer News: Preparations For Mock Drill Complete In The District, Cs Held A Meeting Of Officials Through Vc – Ajmer News     |     Anil Vij On Punjab Haryana Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather: हिमाचल में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, कई भागों में अंधड़ का अलर्ट     |     IPL 2025 Points Table: गुजरात टाइटंस बन गई नंबर-1, RCB से छीना ताज; मुंबई को हुआ तगड़ा नुकसान     |     बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा, 5 फिल्मों के बाद एक्टिंग करियर पर लगाया विराम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088