guru in mrigshira nakshatra will be beneficial for these zodiacs 1 माह बाद गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में जाते ही ये राशियां होंगी मालामाल,अचानक से होगा धन लाभ, धर्म न्यूज़
Guru Nakshatra Parivartan 2024 in Mrigshira : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर भी होता है। दृक पंचांग के अनुसार,सुख-सौभाग्य के कारक गुरु ग्रह अगले माह 20 अगस्त 2024 मंगलवार को शाम 05 बजकर 22 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के मृगशिरा नक्षत्र में जाने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हर क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। आइए जानते हैं गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ?
मेष राशि : गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव लाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता हासिल करेंगे। धन, सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कन्या राशि : गुरु के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते ही कन्या राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।
मकर राशि : गुरु गोचर से मकर राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ होगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। समाज में सराहे जाएंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम समय रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.