Guru Purnima 2024 Haridwar Devotees Take Holy Dip In Ganga River On Occasion Of Guru Purnima See Photos – Amar Ujala Hindi News Live

हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ी भीड़ file
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। बहुत से श्रद्धालु सेवेरे से ही घाटों में आना शुरू हो गये थे और उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: A large number of devotees take holy dip in the Ganga River, on the occasion of Guru Purnima pic.twitter.com/k1k5qaVqcx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 21, 2024
गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। आज यह पर्व मनाया जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं। गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है।

Comments are closed.