Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगा एक साथ 3 महीने का राशन, तैयारियां शुरू, जारी हुए ये निर्देश E-rickshaw Driver Murdered By Slitting His Throat Angry People Blocked The Road - Amar Ujala Hindi News Live Amu Class 6th And 9th Entrance Exam - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi News: हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ जखोल का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ Theft In Retired Army Man's House Revealed - Katni News Jalore News: Car Seized With Illegal Liquor Worth 20 Lakhs, Police Searching For Unknown Smugglers - Jalore News Important Meeting Of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee In Panchkula - Amar Ujala Hindi News Live Mothers Day Proud Of Sons Deployed On The Border Accept Both War And Ceasefire In The Interest Of The Country - Amar Ujala Hindi News Live भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में किया प्लेइंग 11 में किया बदलाव, 21 साल की खिलाड़ी को दिया मौका 'दंगल' के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड, अब हुई मशहूर मेकअप आर्टिस्ट की मौत

Hajj Yatra 2025 This Year So Many People From Bihar Will Go To Mecca Cm Nitish Kumar Reviewed Preparations – Amar Ujala Hindi News Live


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में हज-2025 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हज-2025 की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Trending Videos

इस दौरान उन्होंने जिलावार हज यात्रियों की संख्या, इंबारकेशन प्वाइंट, हज यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के द्वारा हज यात्रियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डे से बिहार के हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जाएगा। विभिन्न जगहों पर बिहार के हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की देख-रेख के लिए वरीय अधिकारियों के अधीन टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें: मछुआरों की जाल में मछली की जगह फंसा शव, इस थाने की पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची, फिर…

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हज यात्रियों के लिए हज यात्रा के दौरान एयरपोर्ट तक जाने के पूर्व आवासन, भोजन, आवागमन इत्यादि हेतु सभी सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सभी मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करें, ताकि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार का कष्ट न हो और उनकी यात्रा सुगमतापूर्वक सम्पन्न हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोगों को हज यात्रा हेतु उनके सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल मक्का (सउदी अरब) भेजे जाने की व्यवस्था की जाती है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही या जल्दबाजी…बीच सड़क पर मिला इंसान का कटा पैर, जानें पूरा मामला

जैसी की जानकारी दी गई है कि इस वर्ष बिहार से 1391 पुरुष और 1012 महिला कुल 2403 हज यात्री हज हेतु मक्का (सउदी अरब) जाएंगे। ये हज यात्री देश के 10 अलग-अलग हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। यह बहुत खुशी की बात है। हज यात्रियों की सारी सुविधाओं का ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हज भवन, पटना के समरूप किशनगंज में बहुउद्देशीय भवन, हज यात्रियों के लिये आवासन, भोजन, पासपोर्ट सत्यापन, टीकाकरण, विदेशी मुद्रा विनियमण आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार की व्यवस्था सीतामढ़ी, दरभंगा सहित अन्य जिलों के लिए भी कराएं।

यह भी पढ़ें: पोते की बारात से लौट रहे दादा की मौत, वहीं साले की शादी से लौट रहे जीजा नहीं रहे

हज यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व शुभकामना बैठक (दुआईया मजलिस) का आयोजन हज भवन, पटना में किया जाता है। इस वर्ष यह बैठक हज भवन, पटना स्थित मौलाना मजहरूल हक ऑडिटोरियम में 1 मई को प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री ने हज भवन जाकर दुआईया मजलिस के आयोजन की तैयारियों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहैल सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

2605460cookie-checkHajj Yatra 2025 This Year So Many People From Bihar Will Go To Mecca Cm Nitish Kumar Reviewed Preparations – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, जल्द मिलेगा एक साथ 3 महीने का राशन, तैयारियां शुरू, जारी हुए ये निर्देश     |     E-rickshaw Driver Murdered By Slitting His Throat Angry People Blocked The Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Amu Class 6th And 9th Entrance Exam – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi News: हनोल के पास टोंस नदी में डूबकर लापता हुआ जखोल का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ     |     Theft In Retired Army Man’s House Revealed – Katni News     |     Jalore News: Car Seized With Illegal Liquor Worth 20 Lakhs, Police Searching For Unknown Smugglers – Jalore News     |     Important Meeting Of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee In Panchkula – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mothers Day Proud Of Sons Deployed On The Border Accept Both War And Ceasefire In The Interest Of The Country – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में किया प्लेइंग 11 में किया बदलाव, 21 साल की खिलाड़ी को दिया मौका     |     ‘दंगल’ के लिए जीता था नेशनल अवॉर्ड, अब हुई मशहूर मेकअप आर्टिस्ट की मौत     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088