Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट Married Woman Poisoned To Death After Dowry Demand Was Not Met, Had Called Her Father Before Dying - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert - Amar Ujala Hindi News Live Kedarnath Helicopter Crash Pm Modi Spoke To Cm Dhami Over Phone Took Full Update Of Accident - Amar Ujala Hindi News Live Delhi Ncr Weather News Storm And Rain Brought Relief To People From Humid Heat - Amar Ujala Hindi News Live Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son In Dhar After Argument On Love Affair - Amar Ujala Hindi News Live Couple Arrested With Heroin Worth Rs 1.5 Crore - Rajasthan News डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने दे दिए 81 रन, टूट गया 18 साल पुराना रिकॉर्ड वो कॉमेडी-थ्रिलर, जिसे देख कभी उलझेगा दिमाग तो कभी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज

Hanuman With A Moustache Sitting In The Sea Is Worshipped As A Soldier – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश के सागर जिले के छावनी इलाके में परेड मंदिर है, जिसमें मूंछों वाले हनुमान विराजमान हैं। यह मंदिर सेना के जवानों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र हैं। माना जाता है कि यहां हनुमान एक सैनिक के रूप में विराजमान हैं।  
 
भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी के कई ऐतिहासिक और सिद्ध मंदिर हैं। जिनमें उनके कई स्वरूपों की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। इसी तरह सागर के कैंट इलाके में स्थित हनुमान जी का मंदिर परेड मंदिर के नाम से जाना जाता है। इसे परेड मंदिर कहे जाने के पीछे कई किवदंतियां हैं। कई श्रद्धालु हनुमानजी को सैनिक के रूप में मानते हैं, क्योंकि मंदिर में विराजे हनुमान की रौबदार मूंछें हैं और उनका हाथ सलामी देता प्रतीत होता है। 

यह भी कहा जाता है कि सेना का एक जवान भगवान हनुमान का भक्त था। एक बार वह सैनिक परेड छोड़कर मंदिर आ गया, तभी कर्नल वहां पहुंच गया और हाजिरी लगाई। तब सैनिक के रूप में भगवान हनुमान ने हाजिरी दी। इसी कारण परेड मंदिर नाम पड़ गया।  

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- अशोकनगर से शोक भी डरता है, एमपी को नई पहचान मिलेगी, हमें संस्कृति को बचाना है

 

मंदिर में इन भगवानों की भी मूर्ति

परेड मंदिर वाराणसी के पंचदशी जूना अखाड़ा से जुड़ा हुआ है। मंदिर परिसर में राम, सीता और लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, भगवान शंकर और शनि देव भी विराजमान हैं। यहां लगातार यज्ञ, हवन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहता है। सेना और स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से भी लोग हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं।  आषाढ़ मास के यहां हर मंगलवार को विशाल मेला भरता है।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में मौसम बिगड़ा, ग्वालियर में फंसे पीएम मोदी, डेढ़ घंटे की देरी से विमान ने भरी उड़ान

मंदिर में होती थी परेड 

महंत राघवेंद्र गिरी बताते हैं पहले मंदिर में सेना की परेड हुआ करती थी। इस कारण इसका नाम परेड मंदिर पड़ गया। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के जमाने में भी सागर में एक बड़ी छावनी थी। लेकिन, तब यहां विशाल मंदिर परिसर नहीं था, एक छोटे से मंदिर में ही हनुमान जी विराजमान थे। कहा जाता है कि सेना का एक जवान हनुमान जी का परम भक्त था। उसे जब भी मौका मिलता था, वह मंदिर आता और मंदिर की साफ-सफाई के साथ भगवान की भक्ति करता था।

ये भी पढ़ें:  तुम्हें मरना होगा; छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत

कैसी है हनुमानजी की मूर्ति? 

परेड मंदिर में विराजे भगवान हनुमान की मूर्ति अन्य मूर्तियों से अलग है। आमतौर पर हनुमान की मूर्ति वानर स्वरूप में होती है, लेकिन यहां हनुमान जी की मूंछें हैं। बड़ी-बड़ी आंखों के साथ उनका चेहरा रौबदार दिखाई देता है और एक हाथ सलामी देता हुआ प्रतीत होता है। इस कारण हनुमान जी किसी सैनिक की तरह दिखाई देते हैं। 



Source link

2563310cookie-checkHanuman With A Moustache Sitting In The Sea Is Worshipped As A Soldier – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट     |     Married Woman Poisoned To Death After Dowry Demand Was Not Met, Had Called Her Father Before Dying – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Helicopter Crash Pm Modi Spoke To Cm Dhami Over Phone Took Full Update Of Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Ncr Weather News Storm And Rain Brought Relief To People From Humid Heat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son In Dhar After Argument On Love Affair – Amar Ujala Hindi News Live     |     Couple Arrested With Heroin Worth Rs 1.5 Crore – Rajasthan News     |     डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने दे दिए 81 रन, टूट गया 18 साल पुराना रिकॉर्ड     |     वो कॉमेडी-थ्रिलर, जिसे देख कभी उलझेगा दिमाग तो कभी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट, IMDb पर मिली है 7.5 रेटिंग     |     करना चाहते हैं दांतों पर जमे पीलेपन की सफाई, तो इस्तेमाल करें किचन में रखी ये चीज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088