Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
SC likely to hear plea on May 5 seeking contempt action against BJP MP Nishikant Dubey over remarks against CJI | India News Bihar News : Court Acquits Former Mokama Mla Anant Singh Lok Sabha Election Munger Bihar - Amar Ujala Hindi News Live  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया विदिशा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा Kanpur: बैटरी स्क्रैप कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर चार करोड़ से ज्यादा की कर चोरी पकड़ी Badrinath Temple Decorated With 40 Quintals Of Flowers Dham Doors Will Open Tomorrow Ground Report Amar Ujala - Amar Ujala Hindi News Live See Pictures Of Disaster Caused By Rain In Delhi Water Filled At 200 Places - Amar Ujala Hindi News Live Ahmedabad Danapur Summer Special Train Will Run From Sagar And Will Run 7 Trips Each From 6 May To 17 June - Madhya Pradesh News Sawai Madhopur: Tiger Threatens Again On Trinetra Ganesh Temple Road, Safety Concern Of Devotees Still Remains - Amar Ujala Hindi News Live Bbmb Meeting Held In Chandigarh On Punjab Haryana Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live Vimal Negi Case: हाईकोर्ट ने पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 15 मई तक बढ़ाई

Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल


Sachin Tendulkar
Image Source : INDIA TV
सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान 24 साल तक एकतरफा राज किया। अपने इस लंबे करियर के दौरान पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनको तोड़ना शायद दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा। आज हम आपको मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पांच ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

सचिन के नाम है सबसे ज्यादा वनडे और टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में 200 टेस्ट और 463 वनडे मुकाबले खेले हैं, यह अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होगा। इस वक्त ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं दिख रहा है जो 200 टेस्ट या 463 वनडे खेल पाए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाए हैं। सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के काफी मुश्किल काम होगा। सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे फॉर्मेट में कुल 49 सेंचुरी जमाई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, उन्होंने 82 शतक लगाए हैं।

वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 18,426 रन बनाए। विराट कोहली 14,181 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि अब टी-20 क्रिकेट काफी पॉपुलर हो रहा है और ऐसे में अब वनडे क्रिकेट काफी कम खेला जाता है, जिस वजह से कोहली के लिए सचिन का यह रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर ने ही बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा 15921 रन और वनडे फॉर्मेट में 18426 रन बनाए हैं, कुल मिलाकर उन्होंने अपने करियर में 34357 रन बनाए। उनका यह रिकॉर्ड टूटना भी लगभग नामुमकिन लग रहा है। इस मामले में सचिन के बाद कुमार संगकारा का नाम आता है, जिन्होंने 28016 रन बनाए। मौजूदा समय में एक्टिव प्लेयर्स में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने 25322 रन बनाए हैं। लेकिन उनके लिए इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना काफी मुश्किल होगा।

वनडे में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड

सचिन तेंदुलकर को उनके वनडे करियर में 62 बार प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड मिला था, यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनके अलावा कोई खिलाड़ी अभी तक 50 बार भी ऐसा नहीं कर पाया है। एक्टिव क्रिकेटरों में सचिन के बाद कोहली का नाम है। कोहली ने वनडे में 43 प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। ऐसे में उनके लिए भी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना मुश्किल काम होगा।

यह भी पढ़ें

MI के खिलाफ मैच हारने के बाद हताश हुए SRH के कप्तान पैट कमिंस, बताया क्यों हुआ इस सीजन टीम का बुरा हाल

पाकिस्तान सुपर लीग में बवाल, इफ्तिखार अहमद ने दिखाई ऐसी अकड़; रिजवान भी नहीं रहे पीछ

Latest Cricket News





Source link

2640780cookie-checkHappy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

SC likely to hear plea on May 5 seeking contempt action against BJP MP Nishikant Dubey over remarks against CJI | India News     |     Bihar News : Court Acquits Former Mokama Mla Anant Singh Lok Sabha Election Munger Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |      केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया विदिशा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा     |     Kanpur: बैटरी स्क्रैप कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर चार करोड़ से ज्यादा की कर चोरी पकड़ी     |     Badrinath Temple Decorated With 40 Quintals Of Flowers Dham Doors Will Open Tomorrow Ground Report Amar Ujala – Amar Ujala Hindi News Live     |     See Pictures Of Disaster Caused By Rain In Delhi Water Filled At 200 Places – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ahmedabad Danapur Summer Special Train Will Run From Sagar And Will Run 7 Trips Each From 6 May To 17 June – Madhya Pradesh News     |     Sawai Madhopur: Tiger Threatens Again On Trinetra Ganesh Temple Road, Safety Concern Of Devotees Still Remains – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bbmb Meeting Held In Chandigarh On Punjab Haryana Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     Vimal Negi Case: हाईकोर्ट ने पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 15 मई तक बढ़ाई     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088