Happy Navratri Day 4 Maa kushmanda Wishes Messages In Hindi लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार…नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा के इन मैसेज से दें शुभकामनाएं, लाइफस्टाइल
नवरात्रि का पावन त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस त्योहार की धूम भारत की अलग-अलग जगहों पर देखने को मिलती है। आज यानी 6 अक्टूबर के दिन नवरात्रि का चौथा दिन है और इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।कहते हैं कि देवी की साधना करने पर साधक के जीवन से जुड़े सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और कामनाएं पूरी होती हैं। इस खास मौके पर आप अपनों को कुछ खास गुड मॉर्निंग विश भी भेज सकते हैं। यहां देखिए नवरात्रि के चौथे दिन के लिए कुछ खास विशेज।
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमों नम:।।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
कूष्माण्डा जय जग सुखदानी। मुझ पर दया करो महारानी॥
पिङ्गला ज्वालामुखी निराली। शाकम्बरी मां भोली भाली।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
जब-जब याद किया तुझे ए मां
तूने आंचल में अपने आसरा दिया
कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
सुबह सुबह लो मां कूष्माण्डा का नाम,
दूर होंगे रोग, दोष, दुख और
पूरे होंगे बिगड़े काम।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
इस नवरात्रि यही है हमारी दुआ
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपको द्वार।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,
करते हैं हाथ जोड़कर मां कूष्माण्डा से विनती,
आपकी हर मनोकामना हो पूरी।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाती मां,
ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचाती मां,
आओ चढ़ाएं मां कूष्मांडा के चरणों में फूल,
इनके आशीर्वाद से जीवन रहे अनुकूल।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।
सजा दरबार है और एक ज्योति जगमाई है,
नसीब जागेगा उन जागरण करने वालो का,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है।
जय मां कूष्माण्डा, नवरात्रि के चौथे दिन की शुभकामनाएं।

Comments are closed.