Haryana:बैंक में चोरी, दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम; चोरी किया ₹28 लाख कैश – Robbery At The Bank In Hisar
हरियाणा के हिसार जिले के नंगथला तहाला गांव में एक बड़ी बैंक चोरी की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार को तोड़कर अंदर घुसकर कैश काउंटर से करीब 28 लाख रुपये की नकदी चुरा ली। चोरों ने पेशेवर तरीके से दीवार में सेंध लगाई और बिना किसी मुख्य द्वार या शटर को तोड़े अंदर प्रवेश किया।
हिसार में एक बैंक में चोरी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दीवार में सेंध लगाकर चोरी की।


Comments are closed.