Haryana:रेवाड़ी नगर परिषद का जेई और अकाउंटेंट सस्पेंड, वेतन जारी करने से जुड़ा है मामला – Rewari Municipal Council Je And Accountant Suspended
नगर परिषद रेवाड़ी में वेतन जारी करने से जुड़े मामले में कनिष्ठ अभियंता (जेई) हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आदेश चंडीगढ़ स्थित स्थानीय निकाय निदेशालय से जारी हुए हैं।
शिकायत में आरोप था कि जेई हैप्पी द्वारा अवैतनिक अवकाश लेने के बावजूद उन्हें दो माह का वेतन जारी कर दिया गया। जेई ने 18 अगस्त से 18 दिसंबर 2025 तक चार माह का बिना वेतन अवकाश लिया था। हालांकि वे 17 अक्टूबर को ड्यूटी पर लौट आए थे, लेकिन बाद में पारिवारिक कारणों से दोबारा अवकाश पर चले गए। इस दौरान अवकाश अवधि के दो माह का वेतन जारी हो गया।
मामले का खुलासा होने पर इसकी शिकायत निदेशालय को भेजी गई। जांच के बाद निदेशालय ने जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र के निलंबन आदेश जारी कर दिए। मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुशील कुमार भुक्कल पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। इस घटनाक्रम के बीच वीरवार को ईओ के अवकाश पर जाने की भी चर्चा रही।


Comments are closed.