Haryana Assembly Election 2024 Samajwadi Party Can Fight Elections Alone In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live

राहुल गांधी, अखिलेश यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) की पहचान क्षेत्रीय दल से बढ़कर राष्ट्रीय पार्टी के रूप में दिलाने के लिए अखिलेश यादव भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन का हवाला देते हुए कांग्रेस से हरियाणा में पांच विधानसभा सीटें मांगी हैं।
समाजवादी पार्टी को कांग्रेस हाईकमान के जवाब का इंतजार है। हालांकि हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में किसी भी गठबंधन से इन्कार करते हुए कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। यदि कांग्रेस हरियाणा में समाजवादी पार्टी को सीटें नहीं देती है तो अखिलेश यादव मध्य प्रदेश की तरह हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यूपी की 37 सीटों पर जीत दर्ज की।
पार्टी को तीन सीटों पर करीबी मुकाबले में हार मिली। इस परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा दिलाने के प्लान पर काम शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

Comments are closed.