Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Haryana Lok Sabha: More Voting Took Place In The Areas Of Opposition Mlas – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana Lok Sabha: More voting took place in the areas of opposition MLAs

भिवानी में ईवीएम जमा कराने जाते कर्मचारी।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान में प्रदेश के कई राजनीतिक दिग्गजों के गढ़ों में भी मतदान के प्रति कहीं उत्साह कम दिखा तो कहीं अधिक रहा। विधानसभा के हिसाब से बात करें तो सबसे अधिक मतदान यमुनानगर जिले के विधानसभा हलके रादौर में 70 फीसदी रहा। यहां कांग्रेस की रेणु बाला विधायक हैं।

यमुनानगर विधानसभा में भी 70 फीसदी मतदान हुआ है, यहां से भाजपा के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा हैं। इनके बाद महम में 69.80 फीसदी दूसरे नंबर पर है और यहां से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू हैं। प्रदेश में सबसे कम मतदान की बात करें तो शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के हलके बड़खल से 43 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाला।

कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की बात करें तो विपक्षी दलों के विधायकों के हलकों में अधिक मतदान हुआ है। खासकर जहां कांग्रेस के विधायक हैं, वहां पर मत प्रतिशत 60 फीसदी से अधिक रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बात करें तो उनने पैतृक हलके नारायणगढ़ में 69 फीसदी मतदान हुआ है।

हालांकि, जहां से वे उप चुनाव लड़ रहे हैं और मनोहर लाल की पूर्व विधानसभा करनाल में मात्र 50 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट का प्रयोग किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी-सांपला-किलोई में 62 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। कांग्रेस विधायक इंदुराज भालू के हलके बरोदा में 52 और बवानीखेड़ा में 49 फीसदी मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लिया।

पंचकूला और अंबाला में कम रहा मतदान

पंचकूला में 56.12 मतदान ही हो पाया, यहां से ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा के विधायक हैं और मौजूदा समय में विधानसभा के अध्यक्ष हैं। इसी प्रकार पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के हलके अंबाला कैंट में 56 फीसदी मत प्रयोग हुए। कुछ इसी प्रकार के हालात परिवहन मंत्री असीम गोयल के हलके अंबाला सिटी में भी रहे। यहां 58 प्रतिशत वोटर ही मतदान के लिए घरों से बाहर निकले। उद्योग मंत्री मूलचंद शर्मा के हलके बल्लभगढ़ में 53 फीसदी, सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली के हलके राई में 55.20 मतदान हुआ है। चौधरी बंसीलाल की विरासत संभाल रही किरण चौधरी के हलके तोशाम में 54.60 प्रतिशत ही मतदान हो सका। अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के हलके मुलाना में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। कुरुक्षेत्र से इनेलो के लोकसभा प्रत्यशाी अभय सिंह चौटाला के विधानसभा हलके ऐलनाबाद में 63 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि गोपाल कांडा के हलके सिरसा में 67.9 मत प्रयोग हुए।

मेवात में कम मतदान से भाजपा प्रत्याशी को लाभ की आस

गुरुग्राम लोकसभा सीट के अंतर्गत मेवात जिले के तीनों विधानसभा हलकों की बात करें तो यहां पर इस बार मतदान 63 फीसदी से अधिक आंकड़ा पार नहीं कर पाया। तीनों विधानसभा नूंह, फिरोजपुर झीरका और पुन्हाना से कांग्रेसी विधायक हैं। कांग्रेस के राज बब्बर को यहां से अधिक मतदान की उम्मीद थी, लेकिन यहां मतदान उम्मीद से कम रहा। नूंह में 62.70, फिरोजपुर झिरका 63 और पुन्हाना मोहम्मद इलियास 60 फीसदी ही मतदान हुआ। विशेषलकों का मानना है कि इससे भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत को फायदा मिल सकता है।



Source link

1087190cookie-checkHaryana Lok Sabha: More Voting Took Place In The Areas Of Opposition Mlas – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

राशि के अनुसार नेल पेंट लगाकर जाएं ऑफिस, देखते ही देखते मिलने लगेगी सक्सेस     |     Bihar News: School Operator Did Dirty Work With A Fourth Class Student, Police Arrested Him – Amar Ujala Hindi News Live     |     Abdul Mastermind Of Conversion Gang Girl From Haryana Will Make Your Heart Tremble New Revelation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Election Information In Remote Areas Will Come From Police Wireless And Satellite Phones Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Naresh Balyan Gets Relief, He Will Be Able To Talk To His Family On Phone Once A Week – Delhi News     |     15-year-old Minor Delivered In Mud: Pain, Carelessness And Humanity’s Untold Story – Madhya Pradesh News     |     Report On Reorganization Of Panchayats Next Month- Elections Can Be Held By December – Amar Ujala Hindi News Live     |     Htet Admit Card: Hall Ticket Released For 30-31 July Exam; Timely Reporting Mandatory For All Candidates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Bilaspur Country’s First Cable Ferry Will Start From Bhakra To Talai In Gobind Sagar – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गेंद से दिखा क्रांति का कमाल; सीरीज को किया अपने नाम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088