Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Karnataka Dy CM DK Shivakumar Bihar News Nia Raids House Of Stall Operator Raju Rai At Dak Bungalow Road In Hajipur - Amar Ujala Hindi News Live Tired Of Daily Insults Sbi Clerk Wrote A Tearful Letter Then Went Missing - Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड: 170 किमी की टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार, रेलमंत्री ने सदन में दी जानकारी Delhi News: दिल्ली पुलिस में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले Ujjain Mahakal: भादौ कृष्ण त्रयोदशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Lashes Jaipur, Brings Relief From Heat And Humidity - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार में नाैकरियां बिकती रहीं, हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर सियासी घमासान, सीएम सुक्खू बोले- ‘इस साल नौकरियां ही नौकरियां मिलेंगी’ मोहम्मद रिजवान ने थामा विदेशी टीम का हाथ, पहली बार बने इस लीग का हिस्सा

Haryana: Sarpanch Association Will Boycott All Government Programs – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: Sarpanch Association will boycott all government programs

पत्रकारों से बातचीत करते सरपंच एसोसिएशन के सदस्य।
– फोटो : संवाद

विस्तार


सरपंच एसोसिएशन सरकार के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगी। प्रदेश की पंचायत पिछले 17 महीने से गांव बचाओ-देहात बचाओ आंदोलन की लड़ाई लड़ रही हैं। इसके बावजूद सरकार पंचायती एक्ट लागू नहीं कर रही है। यह कहना है हरियाणा सरपंच संगठन के अध्यक्ष रणवीर सिंह का।

वे बुधवार को रोहतक में दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व यहां संगठन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक कर सभी ने सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला लिया। बैठक में प्रदेश के सभी जिला व ब्लॉक प्रधानों ने हिस्सा लिया।

गांव बचाओ-देहात बचाओ आंदोलन की लड़ाई लड़ रही एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार पंचायतों को अधिकार नहीं दे रही है। इसके लिए पंचायतों के लोग 17 माह से गांव बचाओ-देहात बचाओ आंदोलन की लड़ाई लड़ रहे हैं। मांग पूरी न होने तक सरकार के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जाएगा। पंचायतों की एकता से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है।

सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में पंचायतों से डर चुकी है। इसे देखते हुए सरकार समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि सरपंचों की एक ही जात है, वह है सरपंच। सरकार अपनी मानसिकता से हमें बांटने की नाकाम कोशिश कर रही है। हम ग्रामीण क्षेत्र की 36 बिरादरी के हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसीलिए सरकार की ओर से 12 जुलाई को पंचकूला में रखे गए कार्यक्रम का बहिष्कार करते हैं।

22 जुलाई तक पंचायती राज में सुधार करे सरकार

रणवीर सिंह ने कहा कि सरकार की नीयत ग्रामीण क्षेत्र में तरक्की और विकास की है तो 22 जुलाई तक सरपंच एसोसिएशन से बात करे और पंचायती राज में सुधार करे। सरकार ने 2 जुलाई को जो घोषणा की है, वह सिर्फ चुनावी जुमलों के अलावा और कुछ नहीं। 22 जुलाई तक सरकार पंचायतों के अधिकार दे नहीं तो इसके बाद कोई बात नहीं की जाएगी। सरपंच एसोसिएशन 25 जुलाई को प्रदेशस्तरीय बैठक कर आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का विरोध करने के लिए रणनीति तैयार करेगी।

इस मौके पर जींद से सुधीर भुवाना, रोहतक से विकास खत्री, पलवल से मनोज, पंचकूला से रविंद्र, गुरुग्राम से अजित सिंह, दादरी से रामचंद्र, रेवाड़ी से प्रवीन, महेंद्रगढ़ से प्रवीन, सोनीपत से राकेश, हिसार से मंजीत, पानीपत से राजेश जगलान, अंबाला से मंजीत और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

1177560cookie-checkHaryana: Sarpanch Association Will Boycott All Government Programs – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Karnataka Dy CM DK Shivakumar     |     Bihar News Nia Raids House Of Stall Operator Raju Rai At Dak Bungalow Road In Hajipur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tired Of Daily Insults Sbi Clerk Wrote A Tearful Letter Then Went Missing – Amar Ujala Hindi News Live     |     उत्तराखंड: 170 किमी की टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन का सर्वे पूरा, डीपीआर तैयार, रेलमंत्री ने सदन में दी जानकारी     |     Delhi News: दिल्ली पुलिस में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले     |     Ujjain Mahakal: भादौ कृष्ण त्रयोदशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     Weather Forecast Update Today: Heavy Rain Lashes Jaipur, Brings Relief From Heat And Humidity – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार में नाैकरियां बिकती रहीं, हमने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद किए     |     हिमाचल विधानसभा में रोजगार पर सियासी घमासान, सीएम सुक्खू बोले- ‘इस साल नौकरियां ही नौकरियां मिलेंगी’     |     मोहम्मद रिजवान ने थामा विदेशी टीम का हाथ, पहली बार बने इस लीग का हिस्सा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088