Haryana: Tension, Sloganeering, Debate Between Bjp And Congress Workers In Rohtak – Amar Ujala Hindi News Live
हरियाणा में चुनाव की घोषणा के बाद राजनीति गर्मा गई है। इस बीच रोहतक में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति बन गई।

मामले में समझाते पुलिस कर्मी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शहर के विधायक से काम का हिसाब माँग रही भाजपा की कार्यकर्ताओं से शनिवार देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बहसबाजी हो गई। भाजपा कार्यकर्ता एसपी के आवास कम कार्यालय पर पहुंचे। शहर विधायक के बेटे पर आरोप लगा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता।
इस बीच कांग्रेस की ओर से भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं के खिलाफ रोहतक सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। उनका आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ता आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर विधायक की छवि धूमिल करने के लिए पर्चे बांट रहे थे।

Comments are closed.