Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Haryana: Uncle And Nephew Died In A Road Accident, Both Used To Work In A Hotel In Chandigarh – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: Uncle and nephew died in a road accident, both used to work in a hotel in Chandigarh

मृतक मनोज कुमार। यमुनानगर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक मनोज व दिनेश के परिजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के यमुनानगर में यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे पर दुसानी गांव के मोड़ पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक्टिवा सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी और दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृतक घोषित कर दिया गया।

Trending Videos

मांमा-भांजे दोनों उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रहने वाले थे। उनकी पहचान दिनेश और मनोज के तौर पर हुई है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद बुधवार दोपहर को परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने हादसे के चश्मदीद के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के जिला टिहरी गढ़वाल के मैखण्डी गांव निवासी दिनेश अपने भांजे मनोज निवासी संगडिया गांव निवासी मनोज के साथ काफी समय से चंडीगढ़ स्थित एक होटल में काम करते थे। मंगलवार रात को दोनों एक्टिवा से ही चंडीगढ़ से टिहरी गढ़वाल के लिए जा रहे थे।

रात को करीब ढाई बजे दुसानी मोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने देर रात को ही हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी। दोनों के परिजन बुधवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे के चश्मदीद सन्नी निवासी दुसानी थाना सदर यमुनानगर के बयान के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। -केवल सिंह, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।

सामने से टक्कर लगते ही काफी दूर जाकर गिरे थे दोनों

हरियाणा के यमुनानगर में चश्मदीद सन्नी ने बताया कि कार को एक युवक चला रहा था। हादसे के बाद चालक कार उतरा और मौके पर आकर घायलों को देखा। जैसे ही उसे लगा कि दोनों गंभीर रूप से जख्मी हैं तो वह वहां से कार लेकर फरार हो गया।

दुसानी निवासी सन्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया वह अपने निजी काम से यमुनानगर गया था। जहां से वह वापस लौट रहा था। उसकी बाइक के आगे एक एक्टिवा चल रही थी। जिस पर दो लोग सवार थे। जैसे ही वे दुसानी मोड के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

इससे एक्टिवा सवार दोनों व्यक्ति सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने अपनी बाइक को साइड में लगाया और हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को संभाला। इस दौरान कार चला रहा युवक उनके पास आया और भीड़ एकत्रित होते देखकर अपनी कार लेकर यमुनानगर की ओर चला गया। इसके बाद किसी राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दिनेश के दो और मनोज का एक बेटा

परिजनों के मुताबिक, हादसे में दिनेश और मनोज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दिनेश और मनोज दोनों की शादी हो चुकी थी। दिनेश के दो बच्चे हैं। जबकि, मनोज का एक ही बेटा है। वह परिवार का पालन करने के लिए कई साल से चंडीगढ़ के एक होटल में वेटर का काम कर रहे थे।



Source link

1720070cookie-checkHaryana: Uncle And Nephew Died In A Road Accident, Both Used To Work In A Hotel In Chandigarh – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

After The Dispute, The Markets Were Closed, The Police Made The Accused Walk Around The Village – Madhya Pradesh News     |     Banswara News: बांसवाड़ा जिले में कई सरकारी स्कूल खस्ताहाल, स्कूली मैदान में चल रहीं कक्षाएं     |     Kargil Vijay Diwas 2025 It Took 25 Years To Name School After Martyr Anant Ram Bharada Village Shimla – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: कप्तान बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, साल 1936 के बाद पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा     |     ‘बाथरूम साफ करने के 1000 रुपये’, पलक को ऐसे मिलती थी पॉकेट मनी, श्वेता तिवारी ने किया खुलासा     |     “SIR is in accordance with Constitution.. Why is the opposition afraid?” Union Minister Rajiv Ranjan     |     BJP MLA Pathania slams Congress’s ‘Our state, our right’ campaign     |     CBI busts international cyber fraud racket in Pune-Mumbai; 3 held     |     राशिफल: 26 जुलाई को बन रहा अनफा योग, 5 राशियों को करियर में होगा जबरदस्त मुनाफा     |     Cambodia-Thailand border clashes: UNSC convenes urgent meeting     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088