Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Rice Businessman Murdered In Gopalganj: Criminals Stabbed Him To Death - Amar Ujala Hindi News Live Mango: कभी देश-विदेश में थी पहचान, अब हाथरस वाले ही चख रहे बाहर का आम Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने Grandmother And Grandson Died In Garbage Plant Accident In Katni - Katni News Rajasthan News: Number Of Posts Increased In Rajasthan Patwari Recruitment, Now 3,727 Appointments - Amar Ujala Hindi News Live Himachal : बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, बुद्धि देवी घायल अवस्था में करसोग अस्पताल में भर्ती पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच ने इस खिलाड़ी की तारीफ में खोला दिल, पोंटिंग के लिए कही ये बात कभी 'राम' कभी 'रावण' कभी बने 'श्रीकृष्ण', 4 बार CM बनने वाले इस सुपरस्टार को भगवान की तरह पूजते हैं लोग ट्रेड डील में भारत व्यापार मंच पर दिखाएगा दम, तकनीकी पहुंच में अमेरिका से बराबरी चाहेगा पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: चार दिन से पाक के कब्जे में पीके शाह, पति के लिए तड़प रही पत्नी

Haryana: Water Level Of Yamuna Decreased, Water Crisis In Three States – Amar Ujala Hindi News Live


Haryana: water level of Yamuna decreased, water crisis in three states

हथिनी कुंड बैराज पर बहता पानी व यमुना के बीच खाली टापू।
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा के यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र स्थित हथिनीकुंड बैराज पर शुक्रवार को मात्र 9759 क्यूसेक पानी ही बह रहा था। ऐसे में तीन राज्यों में जल संकट गहराने का खतरा मंडरा गया है। वहीं पनबिजली परियोजना चलाने के लिए कम से कम 5400 क्यूसेक पानी चाहिए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार इस बार सीजन की सबसे कम बारिश हुई जिससे हथिनीकुंड बैराज पर पानी का संकट गहराना शुरू हो गया था। ये दिल्ली के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है। शुक्रवार को बैराज पर 9759 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से पनबिजली परियोजना चलाने के लिए 5400 क्यूसिक पानी की जरूरत है।

इसके बाद हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश को भी पानी देना होता है। ऐसे में जलस्तर घटने से दिल्ली व अन्य राज्यों के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, वैसे-वैसे यूपी व दिल्ली को दिए जाने वाले पानी की मात्रा भी कम हो रही है।

इस बार यमुना नदी के कैचमेंट एरिया व पहाड़ों में भी बारिश कम होने का असर साफ तौर पर हथिनीकुंड बैराज पर देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश से दिल्ली के लिए छोड़े जाने वाला पानी हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से आता है और करनाल के रास्ते दिल्ली जाता है।

दिनभर में बैराज पर जलस्तर

हथिनी कुंड बैराज कार्यालय के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे बजे बैराज पर 9759 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से पश्चिमी नहर को 7728 यमुना को 352 व यूपी को 1679 की पानी दिया गया। जबकि सुबह 5 बजे 11562, 6 बजे 12261, 7 बजे 12309, 8 बजे 11724, 9 बजे 10883, 10 बजे 10193, 11 बजे 10545, दोपहर 12 बजे 11207, एक बजे 12272, 2 बजे 10245, 3 बजे 10938, 4 बजे 10488 व 5 बजे 9759 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

पहाड़ों में बर्फ न पिघले तो सूख जाएगी यमुना

हथिनीकुंड बैराज की जल आपूर्ति में पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की अहम भूमिका है। बर्फ पिघलने पर जो पानी पहाड़ों के रास्ते है बैराज पर पहुंच रहा है फिलहाल वही पानी लोगों की प्यास बुझा रहा है। अगर पहाड़ों में बारिश न हो या बर्फ न पड़े तो यमुना नदी पूरी तरह से सूख जाएगी। जिससे तीन राज्यों में पानी का भारी संकट गहरा जाएगा क्योंकि इसके अलावा नहरी इलाकों में अन्य कोई पानी का विकल्प नहीं है।

पहली बार पानी इतना कम हुआ है : विजय कुमार

सिंचाई विभाग हथिनीकुंड बैराज एक्सईएन विजय कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 18 से 20 वर्षों में पहली बार इतना कम पानी देखने को मिल रहा है। हालांकि पनबिजली परियोजनाओं में फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। अगर यही स्थिति रही तो पानी का संकट गहरा सकता है। बैराज पर कोई डैम न होने के कारण यहां पानी स्टोर नहीं किया जा सकता। ऐसे में पानी का संकट गहराना स्वाभाविक है। उनका कहना है कि जितना भी अपनी पहाड़ों से आता है उसको उत्तर प्रदेश हरियाणा व दिल्ली को बांट दिया जाता है।



Source link

1639750cookie-checkHaryana: Water Level Of Yamuna Decreased, Water Crisis In Three States – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Rice Businessman Murdered In Gopalganj: Criminals Stabbed Him To Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mango: कभी देश-विदेश में थी पहचान, अब हाथरस वाले ही चख रहे बाहर का आम     |     Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने     |     Grandmother And Grandson Died In Garbage Plant Accident In Katni – Katni News     |     Rajasthan News: Number Of Posts Increased In Rajasthan Patwari Recruitment, Now 3,727 Appointments – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal : बकरी बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, बुद्धि देवी घायल अवस्था में करसोग अस्पताल में भर्ती     |     पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच ने इस खिलाड़ी की तारीफ में खोला दिल, पोंटिंग के लिए कही ये बात     |     कभी ‘राम’ कभी ‘रावण’ कभी बने ‘श्रीकृष्ण’, 4 बार CM बनने वाले इस सुपरस्टार को भगवान की तरह पूजते हैं लोग     |     ट्रेड डील में भारत व्यापार मंच पर दिखाएगा दम, तकनीकी पहुंच में अमेरिका से बराबरी चाहेगा     |     पाकिस्तान की हिरासत में BSF जवान: चार दिन से पाक के कब्जे में पीके शाह, पति के लिए तड़प रही पत्नी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088