Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Himachal Budget 2025 Cm Sukhu Presented Budget Of Rs 58514 Crore Announced 10 New Schemes – Amar Ujala Hindi News Live


हिमाचल के बजट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुख की फुहार करते हुए हर तबके को सौगात दी है। सीएम ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 58,514 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। चालू वित्त वर्ष की तुलना में बजट का आकार महज 70 करोड़ रुपये ही ज्यादा है। सीमित साधनों के बावजूद सरकार ने बजट में कर्मचारियों-पेंशनरों, युवाओं, महिलाओं, किसानों -पशुपालकों, कारोबारियों और जनप्रतिनिधियों समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा है। कर्मचारियों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) और 70 से 75 वर्ष के पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर 15 मई से देने का एलान किया है।

Trending Videos

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, आशा वर्करों, मिड-डे मील वर्कर्स, जलरक्षकों, पंप ऑपरेटरों, चौकीदारों, सिलाई शिक्षिकाओं, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं, एसएमसी शिक्षकों, आईटी शिक्षकों और आउटसोर्स कर्मियों जैसे अस्थायी कर्मियों का मानदेय भी बढ़ाने की घोषणा की है। दस नई योजनाएं शुरू करने के साथ दिहाड़ीदारों और मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी भी बढ़ा दी गई है। स्वरोजगार पर फोकस करने के साथ अगले वित्त वर्ष में 25 हजार सरकारी नौकरियां भी देने का एलान किया है।

छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई होम स्टे पॉलिसी आएगी। करीब तीन घंटे (सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 1:55 बजे तक) के बजट भाषण में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में 37 हजार नए लोगों को लाने का एलान किया। कांग्रेस की तीसरी गारंटी को आगे बढ़ाते हुए 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच 21 साल पूरा करने वाली युवतियों, दूसरों के घरों में काम करने वाली महिलाओं, उनकी बेटियों और विधवाओं की पुत्रियों के लिए भी 1,500 रुपये मासिक देने की घोषणा की।



Source link

2602270cookie-checkHimachal Budget 2025 Cm Sukhu Presented Budget Of Rs 58514 Crore Announced 10 New Schemes – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

6 Supreme Court judges to visit restive Manipur this weekend | India News     |     Bihar News : Bihar Congress President Rajesh Kumar Mla Rajesh Kumar Rajesh Ram Indian National Congress – Amar Ujala Hindi News Live     |     Class 10 Student Held Hostage And Misdeed Then Given Poison Youth Dragged Her Away From In Front Of Her House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bollywood Singer Honey Singh Do Worship In Nileshwar Mahadev Haridwar And Told About Anti Drug Campaign – Amar Ujala Hindi News Live     |     Couple Murdered In Delhi Before Dying Wife Daljeet Had Struggled With Murderer – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: मऊगंज की पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर को हटाया, दिलीप कुमार सोनी को सौंपी कमान     |     Crores Of Rupees Of Offerings In The Storehouse Of Shri Sanwalia Seth Of Chittorgarh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Budget 2025 Pratibha Singh Said Budget Is Going To Make State Self Reliant Know Everyone Reactions – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Budget 2025:प्रतिभा सिंह बोलीं     |     कोई नहीं बनाना चाहेगा आईपीएल में ये कीर्तिमान, रोहित शर्मा सबसे करीब     |     Govt: 68 lakh cancer cases treated under PMJAY, 76% of them in rural areas | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088