Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Himachal Case Of Culpable Homicide Against Smugglers After Death Due To Consumption Of Chitta Sahil Baldwara – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal Case of culpable homicide against smugglers after death due to consumption of chitta Sahil Baldwara

चिट्टा (फाइल फोटो)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में पहली बार चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। युवक की पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में चिट्टे के नशे के सबूत मिले हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में नशा सप्लाई करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उधर, युवक के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

Trending Videos

मंडी जिले के सरकाघाट के बलद्वाड़ा के साहिल (24) का शव शुक्रवार सुबह संजौली के समिट्री में एक निर्माणाधीन भवन में मिला था। उसके हाथ में सिरिंज भी लगी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव कब्जे में लेने के बाद आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के लिए सैंपल से मॉर्फिन और प्री गैबलिन के तत्व मिले हैं। इन तत्वों का इस्तेमाल चिट्टे में होता है। मामले में नशा तस्करों के खिलाफ धारा 105 के तहत कार्रवाई की गई है।

युवक की मौत के मामले में प्रारंभिक जांच में चिट्टे से मौत की बात सामने आई है। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है- संजीव कुमार गांधी, एसपी शिमला

 



Source link

2474730cookie-checkHimachal Case Of Culpable Homicide Against Smugglers After Death Due To Consumption Of Chitta Sahil Baldwara – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

PM Modi in Sri Lanka: India, Sri Lanka sign 7 pacts; defence cooperation, energy and digital links in focus | India News     |     NZ vs PAK: इस कीवी गेंदबाज ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले बॉलर बने     |     मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, बेटे कुणाल ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई     |     अब Perfume का भी काम करेगा Smartphone, ये कंपनी लॉन्च करने जा रही है धांसू फोन     |     Step-by-Step Guide to Applying for a Personal Loan     |     Mutual funds सबके लिए सही नहीं, ऐसा क्यों? अगर आप भी SIP करते हैं तो जरूर जानें     |     Money Habits of the Millennial Generation     |     Video : Police Lathicharged Protesting Farmers And Teachers In Bathinda – Amar Ujala Hindi News Live     |     देखना चाहते हैं स्वर्ग से नजारे, महाराष्ट्र के चिखलदार हिल स्टेशन का जरूर करें दीदार     |     CarePal Group Unveils “State of Cancer Fundraising Report 2024”: Crowdfunding and Lending Emerge as Lifelines for Cancer Patients Across India     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088