Himachal Cm Sukhu Said Kangra Tea Gardens Will Be Linked To Tourism More Strictness On Drug Mafia – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Cm:सीएम सुक्खू बोले

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के साथ टी-टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के टी-टूरिज्म मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। कांगड़ा के चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार नशा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। आने वाले समय में इसमें और तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले तीन वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं लेकर आएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

Comments are closed.