Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मेकर्स को भी ठग रही कमल हासन की 'ठग लाइफ', 8 दिन में एक चौथाई भी नहीं कमा पाई 200 करोड़ी फिल्म Instagram के करोड़ों यूजर्स की मौज, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन समेत पेश हुए कई नए फीचर्स टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने लिखा भावुक पत्र, कहा- 'यह घटना Tata Group के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है' New To Gaming? Start With These 6 Super Fun Games on Yolo247 Sheikhpura News: A Person Died After Falling From Train, Was Going To Gaya To Meet His Daughter - Amar Ujala Hindi News Live Silver Factory Fire In Pictures: Burning People Scattered Goods Explosion Caused Devastation Shudder To See It - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli Heavy Rainfall Due To Rising Water Level Temporary Bridge Built On The Pranmati River Was Washed - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: अब आईपीयू में होगा अनाथ कोटा, विद्यार्थी मुफ्त कर सकेंगे पढ़ाई Chhindwara News: Attempt To Gangrape A 16-year-old Minor, Case Registered Against Two - Madhya Pradesh News ये कार ब्रांड्स सिर्फ गाड़िया ही नहीं बल्कि विमानों के इंजन भी बनाती है, जमीन के साथ-साथ आसमान में भी इनकी मशीनो का बजता है डंका!

Himachal Congress President Pratibha Singh Said Bjp Is Deliberately Tampering With The Constitution – Amar Ujala Hindi News Live – Pratibha Singh:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं


Himachal Congress President Pratibha Singh said BJP is deliberately tampering with the Constitution

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (फाइल फोटो)।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से केंद्र में भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और सेवादल पदाधिकारियों को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में मानव अधिकारों की रक्षा की है। आज केंद्र सरकार उन अधिकारों का हनन कर रही है। एक सोची-समझी रणनीति के तहत भाजपा आंबेडकर के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने इसके लिए कांग्रेसजनों को एकजुट होने का आह्वान किया।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जिस प्रकार कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो 3,570 किलोमीटर पदयात्रा की थी वह ऐतिहासिक थी। देश का संविधान बचाने के लिए राहुल गांधी केंद्र सरकार से एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में हमें उनके हाथ मजबूत करने हैं।

प्रतिभा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की लोकसभा उपचुनाव में जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उनके सांसद चुने जाने से कांग्रेस को एक बहुत बड़ी मजबूती मिली है। प्रियंका संसद में महिलाओं की एक मजबूत आवाज बनेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के कोषाध्यक्ष एवं प्रदेश सेवादल के प्रभारी नरेंद्र बातिश ने कहा कि देश में विघटनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।



Source link

1958710cookie-checkHimachal Congress President Pratibha Singh Said Bjp Is Deliberately Tampering With The Constitution – Amar Ujala Hindi News Live – Pratibha Singh:हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं
Artical

Comments are closed.

मेकर्स को भी ठग रही कमल हासन की ‘ठग लाइफ’, 8 दिन में एक चौथाई भी नहीं कमा पाई 200 करोड़ी फिल्म     |     Instagram के करोड़ों यूजर्स की मौज, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन समेत पेश हुए कई नए फीचर्स     |     टाटा ग्रुप चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने लिखा भावुक पत्र, कहा- ‘यह घटना Tata Group के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है’     |     New To Gaming? Start With These 6 Super Fun Games on Yolo247     |     Sheikhpura News: A Person Died After Falling From Train, Was Going To Gaya To Meet His Daughter – Amar Ujala Hindi News Live     |     Silver Factory Fire In Pictures: Burning People Scattered Goods Explosion Caused Devastation Shudder To See It – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Heavy Rainfall Due To Rising Water Level Temporary Bridge Built On The Pranmati River Was Washed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: अब आईपीयू में होगा अनाथ कोटा, विद्यार्थी मुफ्त कर सकेंगे पढ़ाई     |     Chhindwara News: Attempt To Gangrape A 16-year-old Minor, Case Registered Against Two – Madhya Pradesh News     |     ये कार ब्रांड्स सिर्फ गाड़िया ही नहीं बल्कि विमानों के इंजन भी बनाती है, जमीन के साथ-साथ आसमान में भी इनकी मशीनो का बजता है डंका!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088