Himachal Minister Harshwardhan Chauhan Said Hollow Treasury Was Found In 2022 From The Previous Bjp Govt – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले

पांवटा साहिब के गोंदपुर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 में खोखला खजाना छोड़ा था। प्रदेश आज आर्थिक रुप से कठिन दौर से गुजर रहा है। लेकिन, आगामी एक वर्ष के भीतर विषम हालातों से पहाड़ी प्रदेश बाहर निकल जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना वर्ष 2032 तक हिमाचल को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाना है। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सोमवार को सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा गोंदपुर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के शुुभारंभ कार्यक्रम में संबोधित करते हुए ये बात कही।

Comments are closed.