Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Himachal News Notices Will Be Issued To Teachers And Non-teachers Who Are On Deputation In Other States – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal News Notices will be issued to teachers and non-teachers who are on deputation in other states

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। (फाइल फोटो)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर डटे शिक्षकों और गैर शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कई वर्षों से बाहरी राज्यों में डेपुटेशन पर गए शिक्षकों, अधिकारियों का रिकॉर्ड तलब किया है। ऐसे शिक्षकों, अधिकारियों को प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किराए के भवनों में चल रहे कॉलेजों को मर्ज किए गए स्कूलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

Trending Videos

विद्यालयों में वार्षिक समारोह 30 नबंवर से पहले और महाविद्यालयों में वार्षिक समारोह 20 फरवरी तक आयोजित किए जाने का भी फैसला लिया गया। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन विद्यालयों में छुट्टियों को लेकर अधिकारियों से सुझाव लिए गए। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए दृढ़ समर्पित शिक्षक ही अगली बार से एक्सपोजर विजिट पर भेजे जाएं। बैठक में समग्र शिक्षा की ओर से तीसरी, छठी और नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) में प्रदर्शन को लेकर प्रस्तुति भी दी गई।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण एक ऐसा पैमाना है जिसके जरिए विद्यार्थियों के सीखने की उपलब्धियों को लेकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, अतिरिक्त शिक्षा सचिव निशांत ठाकुर, संयुक्त शिक्षा सचिव सुनील वर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, प्रारंभिक शिक्षा अतिरिक्त निदेशक, बीआर शर्मा, समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा मौजूद रहे।



Source link

1540260cookie-checkHimachal News Notices Will Be Issued To Teachers And Non-teachers Who Are On Deputation In Other States – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Police Took Out A Procession Of 4 Miscreants Who Attacked The Manager Of A Liquor Contractor In Dhar – Dhar News     |     The Lovers Ran Away From Home And Got Married, When The Police Took Action – Jhunjhunu News     |     अहमदाबाद का मैदान MI के लिए रहा है काफी अनलकी, इतने सालों से इस वेन्यू पर नहीं जीत पाई है मैच     |     संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल बनीं मां, बेटा हुआ या बेटी?     |     Gua Sha मसाज से स्किन को मिलते हैं कई गजब के फायदे, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका?     |     LPG Price: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई कटौती, जानें कितना गिरा रेट     |     On retirement day, Odisha chief engineer held for Rs 15cr assets, 483% more than income | India News     |     Health Services Get New Momentum; 228 Specialist Doctors Appointed, Health Minister Said This – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hardoi Accident 12 People Were Sitting In A Car With A Capacity Of Seven The Car Was Automatically Locked – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maheshwar News: 300 Women Made 360 Earthen Shivlingas At Maheshwar Ahilya Ghat – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088