Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल Huge Crowd Of Devotees Gathered To Perform Govardhan Parikrama In Mudia Mela In Mathura - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद Digital Arrest: Digital Arrest Done By Posing As A Police Officer, Account Holder Arrested From Pithampur - Amar Ujala Hindi News Live A Young Man Died While Performing A Stunt In A Swimming Pool, Video Surfaced - Kota News Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर से बीते कल मेरी बात हुई, अब वह झूठ बोले तो इसमें मैं क्या करूं IND vs ENG: इंग्लैंड में भारत ने जीता मैच, सीरीज भी की अपने नाम; 2 खिलाड़ी बने बड़े हीरो रणवीर सिंह से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट, देखकर चौंके फैंस, क्या होने वाला है कोई नया धमाका? बरसाती मौसम में हो रही है कॉर्न चाट खाने की क्रेविंग, तो फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी NIA: No Dalai Lama or Khalistani link in Himachal raid; 2 held in 'Donkey Route' human trafficking case | India News

Himachal Pradesh CM Sukhu wife Kamlesh Thakur wins from Dehra seat assembly by-election result defeats BJP Hoshiar Singh


ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश की चर्चित विधानसभा उपचुनाव सीटों में शामिल देहरा में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। इस सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जादू देखने को मिला है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने यह सीट कांग्रेस की झोली में डाल दी है। कमलेश ठाकुर ने इस सीट पर नौ हजार से अधिक वोटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 वोटों से हराया है।

मतगणना के शुरुआती चार राउंड में कमलेश ठाकुर पिछड़ रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई। इस चुनाव में कमलेश ठाकुर को 32737 मत मिले। वहीं भाजपा के होशियार सिंह 23338 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जमातन जब्त हो गई। दो निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट पड़े। निर्दलीय अरुण अंकेश को 67, सुलेखा चौधरी को 171 और संजय शर्मा को 43 वोट मिले। 150 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

LIVE : हिमाचल में देहरा और नालागढ़ सीट कांग्रेस की झोली में आईं, हमीरपुर में खिला कमल

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर होशियार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर करीब तीन हजार के मतों से जीत हासिल की थी, तब कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी।

कमलेश ठाकुर ने इस उपचुनाव के साथ पहली बार चुनावी मैदान में कदम रखा और पहली बार विधायक बनी हैं। हिमाचल विधानसभा में अब पहली बार पति-पत्नी की जोड़ी देखने को मिलेगी। देहरा उपमंडल में कमलेश ठाकुर का मायका होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण था और उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी।

खास बात यह है कि वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई देहरा सीट पर पहली बार कांग्रेस ने अपना परमच लहराया है। 2012 में इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। 2017 और 2022 के चुनाव में यह सीट निर्दलीय के खाते में गई थी। इस सीट पर इस बार कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे।



Source link

1197280cookie-checkHimachal Pradesh CM Sukhu wife Kamlesh Thakur wins from Dehra seat assembly by-election result defeats BJP Hoshiar Singh
Artical

Comments are closed.

Bihar : मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, करंट से झुलसे शख्स की मौत; कई घायल     |     Huge Crowd Of Devotees Gathered To Perform Govardhan Parikrama In Mudia Mela In Mathura – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद     |     Digital Arrest: Digital Arrest Done By Posing As A Police Officer, Account Holder Arrested From Pithampur – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Young Man Died While Performing A Stunt In A Swimming Pool, Video Surfaced – Kota News     |     Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर से बीते कल मेरी बात हुई, अब वह झूठ बोले तो इसमें मैं क्या करूं     |     IND vs ENG: इंग्लैंड में भारत ने जीता मैच, सीरीज भी की अपने नाम; 2 खिलाड़ी बने बड़े हीरो     |     रणवीर सिंह से एक दिन पहले इंस्टाग्राम से हटाए सारे पोस्ट, देखकर चौंके फैंस, क्या होने वाला है कोई नया धमाका?     |     बरसाती मौसम में हो रही है कॉर्न चाट खाने की क्रेविंग, तो फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी     |     NIA: No Dalai Lama or Khalistani link in Himachal raid; 2 held in ‘Donkey Route’ human trafficking case | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088