Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Hindu New Year 2025 Starts With Chaitra Navratri 2025 Now Know About Chaiti Chhath Puja 2025 - Amar Ujala Hindi News Live School Holidays 2025 : छात्रों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा भरपूर छुट्टियों का लाभ Js University Chancellor Dr Sukesh Yadav And Registrar Will Be Taken On Police Remand - Amar Ujala Hindi News Live The Nine-day Festival Began In Temples With The Worship Of Maa Shailputri - Amar Ujala Hindi News Live Chhatarpur News: A Young Man Was Shot Dead In A Dispute Over A Platform - Chhatarpur News Rajasthan News: Special Train Service For Passengers During Summer Vacation, Railways Announced Special Trains - Amar Ujala Hindi News Live Hisar: अग्रोहा में शाह का आगमन कल, केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू Bulldozers Will Be Run On 259 Properties Built From Drugs In Himachal Details Of The Network Also Sought - Amar Ujala Hindi News Live Watch: PM Modi pays tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar in Nagpur, meets Mohan Bhagwat | India News आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा

himachal pradesh weather eill change again imd alert of heavy rain


ऐप पर पढ़ें

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मंद पड़ा मानसून आगामी दिनों में मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 16 जुलाई के बाद मानसून दोबारा अपनी रंगत में आएगा और अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिलेगी। 

बीते एक हफ्ते से राज्य में बहुत कम वर्षा हुई है। मानसून के मौसम में सूबे के कुछ इलाकों के लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मानसून रूठा हुआ है। इस बार अभी तक उम्मीद के मुताबिक बादल नहीं बरस रहे हैं। राजधानी शिमला व आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान बादलों से घिरा हुआ है। 

बीते 24 घण्टों के दौरान मंडी जिला के सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 36 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। इसके अलावा राजगढ़ में 19, मंडी में 16, रेणुका व ददाहू में 15-15 मिलीमीटर, कसौल में 13, पण्डोह में 12, बिजाही में 11, पांवटा व करसोग में 8-8, गोहर में 7, सोलन व कुफ़री में 4-4 और सराहन व सैंज में 2-2 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी 21 जुलाई तक राज्य में मानसून की सक्रियता से बादलों के बरसने की सम्भावना बनी हुई है। राज्य के मैदानी व मध्यपर्वतीय इलाकों में 17 और 18 जुलाई को भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये अलर्ट किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य 10 जिलों के लिए रहेगा। उन्होंने कहा कि 16, 19, 20 और 21 जुलाई को कुछ स्थानों पर मेघगर्जन वबज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। 

राज्य के तापमान में आया उछाल

राज्य में मानसून की चाल धीमा होने से रात के पारे में उछाल आने से उमस बढ़ गई है। राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री, सुंदरनगर में 20.1 डिग्री, भुंतर में 21 डिग्री, कल्पा में 13.2 डिग्री, धर्मशाला में 21.1 डिग्री, ऊना में 23 डिग्री, नाहन में 23.1 डिग्री, केलंग में 11.1 डिग्री, पालमपुर में 20, सोलन में 20.6 डिग्री, मनाली में 16.2 डिग्री, कांगड़ा में 22.8 डिग्री, मंडी में 22.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.5 डिग्री, हमीरपुर में 24.5 डिग्री, कुफ़री में 15.9 डिग्री और नारकंडा में 14 डिग्री।सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 

रिपोर्ट : यूके शर्मा



Source link

1244900cookie-checkhimachal pradesh weather eill change again imd alert of heavy rain
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Hindu New Year 2025 Starts With Chaitra Navratri 2025 Now Know About Chaiti Chhath Puja 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     School Holidays 2025 : छात्रों के लिए खुशखबरी, अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा भरपूर छुट्टियों का लाभ     |     Js University Chancellor Dr Sukesh Yadav And Registrar Will Be Taken On Police Remand – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Nine-day Festival Began In Temples With The Worship Of Maa Shailputri – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhatarpur News: A Young Man Was Shot Dead In A Dispute Over A Platform – Chhatarpur News     |     Rajasthan News: Special Train Service For Passengers During Summer Vacation, Railways Announced Special Trains – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hisar: अग्रोहा में शाह का आगमन कल, केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल के दो किलोमीटर दायरे में धारा 163 लागू     |     Bulldozers Will Be Run On 259 Properties Built From Drugs In Himachal Details Of The Network Also Sought – Amar Ujala Hindi News Live     |     Watch: PM Modi pays tribute to RSS founder Keshav Baliram Hedgewar in Nagpur, meets Mohan Bhagwat | India News     |     आशीष नेहरा बुरी तरह से हुए आगबबूला, इस खिलाड़ी के आउट होते ही खोया आपा; आया तेज गुस्सा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088