Himachal Pradesh Weather Forecast Today: Tempertaure In Shimla, Mandi, Manali, Chamba And Dharamshala Mausam – Amar Ujala Hindi News Live

मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल में दिन को धूप जहां पसीने छुड़ा रही है, वहीं रात को माइनस पारे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में रात का तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज हुआ। ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिले में रात का पारा माइनस में चल रहा है। हिमाचल के 11 क्षेत्रों में शुक्रवार रात न्यूनतम पारा माइनस में रिकॉर्ड हुआ। सड़कों पर पानी जमने से फिसलन की समस्या बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। कांगड़ा, सोलन, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में पारा 23 डिग्री से अधिक रहा। 20 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और ज्यादा कमी दर्ज होगी।

Comments are closed.