हेडलाइंस
Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News - Bihar News Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत - Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In F... Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास

Himachal Weather:हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह – Himachal Weather: Orange Alert Of Heavy Rainfall In 10 Districts, People Advised To Stay Away From Rivers And


Himachal Weather: Orange alert of heavy rainfall in 10 districts, people advised to stay away from rivers and

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कुछ भागों में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों के कई भागों के लिए 15 से 17 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 18 जुलाई को कुछ भागों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है।

स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू जिले की लगवैली में शनिवार को बादल से सरवरी खड्ड में बाढ़ आ गई। गोरु डुग, फाटी, पिछली पतवार में बादल फटने के कारण छोरक पुल के पास दो मकान के अलावा पांच गोशाला बहने की सूचना है। 

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात को धर्मशाला में 131.3, बलद्वाड़ा मंडी 81.2, पालमपुर 50.6, जोगिंदरनगर 46.0, नाहन 45.2, सरहाली खड्ड बिलासपुर 43.4, स्लापड़ 39.7 और एएमएस कांगड़ा में 27.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 21.9, भुंतर 21.8, कल्पा 15.7, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.7, नाहन 23.1, केलांग 11.5, पालमपुर 19.5, सोलन 21.5, मनाली 17.9, कांगड़ा 22.4, मंडी 21.3, बिलासपुर 21.0, चंबा 22.7, डलहौजी 14.5, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 14.3, कुकुमसेरी 13.1, नारकंडा 14.6, भरमौर 15.0, सेऊबाग 21.0, धौलाकुआं 26.4, बरठीं 24.5, सराहन 17.5 और देहरागोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बरसे बादल: कुल्लू में बादल फटा, दो घर व पांच गोशालाएं बहीं, मंडी में रुका राहत कार्य

मंडी-पंडोह के बीच एनएच एक तरफा बहाल

वहीं, 8 जुलाई की शाम से भूस्खलन से मंडी तथा पंडोह के बीच  बंद हुआ नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बहाल हो गया है। लेकिन अभी इस पर एक वक्त में एकतरफा ट्रैफिक चलाना संभव हुआ है। हल्के व भारी वाहनों को दोनों तरफ से बारी-बारी निकाला जा रहा है। सड़क को डबललेन करने के लिए अभी पांच से छह दिन का वक्त और लग सकता है। 

अधिकतम तापमान 

चंबा 32.5, कांगड़ा 32.0, सेऊबाग 32.1, भुंतर 33.2, सुंदरनगर 29.7, बरठीं 32.9, बिलासपुर 31.0, कल्पा 23.6, शिमला 23.0, कुफरी 18.9 और धौलाकुआं में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 



Source link

982070cookie-checkHimachal Weather:हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह – Himachal Weather: Orange Alert Of Heavy Rainfall In 10 Districts, People Advised To Stay Away From Rivers And
Artical

Comments are closed.

Bharat Coking Coal ने मार्केट में मारी धमाकेदार एंट्री, शेयर 96% प्रीमियम पर लिस्ट, जानें शेयर भाव     |     ‘Old generation should step aside’: Nitin Gadkari backs leadership shift; pitches youth to take charge | India News     |     Dj Controversy Involving The Co Of Bhagwanpur Block In Vaishali Public Outrage Ensues Hajipur News – Bihar News     |     Rudraprayag:चंद्रापुरी गबनीगांव में दुकान में लगी भीषण आग, दो वाहन भी चपेट में आए, बुझाने में कड़ी मशक्कत – Massive Fire Broke Out In Shop In Chandrapuri Gabnigaon Two Vehicles Were Also Engulfed In Flames Rudraprayag     |     Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088