Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ विवाद पर NHRC की दखल, महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट तलब Bihar News: Sign Expo 2050 Begins In Bihar, New Beginning Of Digital Age; What For Youth - Amar Ujala Hindi News Live ऑपरेशन महाकाल: बीएसीएल रियल एस्टेट के एमडी समेत चार गिरफ्तार, प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने कही ये बात Actor Ashutosh Rana Visited Lord Shri Mahakaleshwar And Recited Shiv Tandava - Madhya Pradesh News Rajasthan Flood News: Heavy Rain Batters Rajasthan: Red Alert In Southern Districts - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pwd Minister Vikramaditya Singh Said Engineers Will Be Held Accountable For Bad Roads - Amar Ujala Hindi News Live - Himachal News:लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले MP CM Mohan Yadav slams Rahul Gandhi Baaghi 4 VS Bengal Files Box Office: 'बागी 4' में टाइगर का एक्शन या फिर 'द बंगाल फाइल्स' का दर्द, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा सिक्का? Lammy named UK's new Deputy PM in cabinet reshuffle हल्दी गर्म होती है या फिर ठंडी, पोषक तत्वों से भरपूर इस औषधि की तासीर कैसी होती है?

Himachal Weather Heavy Rains Thunderstorms And Lightning On Thursday – Amar Ujala Hindi News Live


Himachal Weather Heavy Rains Thunderstorms And Lightning On Thursday

रिज मैदान पर घूमती युवतियां
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


प्रदेश में बारिश के चलते भूस्खलन से निगुलसरी में रामपुर-किन्नौर एनएच-पांच ठप हो गया है। सोलन-मीनस मार्ग भी 13 घंटे बंद रहा। राजधानी शिमला में मंगलवार रात को भारी बारिश से तीन पेड़ गिरे, कुछ क्षेत्रों में डंगे ढहे और भवनों को भी नुकसान हुआ है। बुधवार को शिमला में 2, डलहौजी में 4, मंडी में 1, कल्पा में 2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हिमाचल में वीरवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान है।

Trending Videos

जिला किन्नौर के निगुलसरी में एनएच-पांच भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। इससे जिले के हजारों लोगों को परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। ऊपरी पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से एनएच को बहाल करना चुनौती बना हुआ है। बुधवार सुबह भी करीब साढ़े छह बजे बाधित एनएच को बहाल करने में जुटी मशीन पर बोल्डर गिर गए और मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। ऑपरेटर भी बाल-बाल बचा। बीते कई दिनों से निगुलसरी में एनएच-पांच ऊपरी पहाड़ी के दरकने से अवरुद्ध हो रहा है। यातायात ठप होने से जिले के हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार देर शाम सात बजे भी निगुलसरी में एनएच-पांच पर ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी हुआ।

बुधवार को भी दिनभर भूस्खलन का सिलसिला जारी रहा और वाहनों के पहिये पूरी तरह से जाम हो गए हैं। राजधानी शिमला में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। शहर में तीन जगह पेड़ गिरे हैं। छोटा शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के भवन पर मंगलवार देर रात देवदार का बड़ा पेड़ गिर गया। इससे भवन को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा रुल्दूभट्ठा वार्ड के कुफ्टाधार में बारिश से रास्ता बह गया। कुल्लू जिले में भी मंगलवार रात को भारी बारिश हुई है। 16 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

पतलीकूहल के हलाण-दो में एक नाले में बाढ़ आने से सेब के बगीचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं मलाणा, गुशैणी और न्यूली में आठ बिजली के ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में बियोंग गांव में भूस्खलन होने से सोलन-मीनस मार्ग 13 घंटे बंद रहा। मंगलवार रात दस बजे बंद हुआ मार्ग बुधवार सुबह 11 बजे खुला। मंगलवार रात को शिमला में 36, मनाली में 42, जुब्बड़हट्टी में 39, कुफरी में 40, नारकंडा में 41, भरमौर में 18, धौलाकुआं में 12 और कसौली में 22 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, धर्मशाला में 19.4, ऊना में 22.3, नाहन में 23.9, सोलन में 19.0, मनाली में 15.7, कांगड़ा में 21.5, मंडी में 20.5, बिलासपुर में 23.8, हमीरपुर में 23.4 और चंबा में 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।



Source link

1405950cookie-checkHimachal Weather Heavy Rains Thunderstorms And Lightning On Thursday – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ विवाद पर NHRC की दखल, महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट तलब     |     Bihar News: Sign Expo 2050 Begins In Bihar, New Beginning Of Digital Age; What For Youth – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऑपरेशन महाकाल: बीएसीएल रियल एस्टेट के एमडी समेत चार गिरफ्तार, प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने कही ये बात     |     Actor Ashutosh Rana Visited Lord Shri Mahakaleshwar And Recited Shiv Tandava – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Flood News: Heavy Rain Batters Rajasthan: Red Alert In Southern Districts – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pwd Minister Vikramaditya Singh Said Engineers Will Be Held Accountable For Bad Roads – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले     |     MP CM Mohan Yadav slams Rahul Gandhi     |     Baaghi 4 VS Bengal Files Box Office: ‘बागी 4’ में टाइगर का एक्शन या फिर ‘द बंगाल फाइल्स’ का दर्द, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा सिक्का?     |     Lammy named UK’s new Deputy PM in cabinet reshuffle     |     हल्दी गर्म होती है या फिर ठंडी, पोषक तत्वों से भरपूर इस औषधि की तासीर कैसी होती है?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088