Himachal Weather: Imd Forecast Of Heavy Rain, Snowfall In State, Difficulties Continue In Lahaul – Amar Ujala Hindi News Live

लाहाैल में ताजा बर्फबारी।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल में बीते दिनों हुई बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। शनिवार सुबह भी रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर फाहे गिरे हैं। 2 से 3 फुट बर्फ से लकदक लाहौल की वीदियों में हिमस्खलन का भी खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही नहीं करने की हिदायत दी है। लाहौल और कुल्लू में अभी भी करीब 180 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। उधर, माैसम विभाग ने राज्य में फिर से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में शनिवार दिन में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।

Comments are closed.