Himachal Weather Intense Cold After Snowfall Mercury Below Zero In Many Areas Including Manali – Amar Ujala Hindi News Live

मनाली के सोलंगनाला में मौसम खुलते ही वीरवार को बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बारिश और बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम के बदलाव के बाद प्रदेश में 2 से 11 डिग्री तक तापमान गिर गया है। दस जिलों में न्यूनतम पारा सामान्य से नीचे लुढ़क गया है। मनाली समेत कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। लाहौल में भारी हिमस्खलन हुआ है। मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा पड़ रहा है। आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

Comments are closed.