Horoscope Numerology 19 September 2024 Know your future by date of birth ank rashifal Numerology 19 सितंबर: कल 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
Numerology Horoscope 19 September 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 सितंबर का दिन…
मूलांक 1 वाले जातकों आज के दिन आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी। कुछ लोगों को मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। आज का आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 रहने वाला है।
आज का दिन मूलांक दो वाले जातकों के लिए शुभ साबित हो रहा सकता है। करियर के मामले में थोड़ी बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने काम पर फोकस रखें। फालतू की गॉसिप से दूर रहें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करें। आज का आपका शुभ अंक 9 व शुभ रंग सफेद रहेगा।
मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों के अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में थोड़ी हलचल रहेगी। आज का आपका शुभ रंग लाल व शुभ अंक 1 रहने वाला है।
आज मूलांक 4 वाले जातकों के जीवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। चाहे मामला करियर का हो, धन का हो, या परिवार का हो, जीवन में हो रहे बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। आज का आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग हरा रहने वाला है।
मूलांक 5 वाले जातकों का दिन आज थोड़ा सा बिजी साबित हो सकता है। करियर के मामले में नए टास्क या आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए ऑफिस में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लाइफ में संतुलन बनाने पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।
आज मूलांक 6 वाले जातकों के लिए दिन नॉर्मल साबित हो सकता है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा ऑयली फूड का सेवन न करें। स्ट्रेस को कम करने के लिए फेवरेट हॉबी को समय दें। आज का आपका शुभ अंक तीन रहेगा व शुभ रंग पीकॉक ग्रीन रहने वाला है।
मूलांक 7 वाले जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने क्लाइंट की नाराजगी दूर करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में आज भागदौड़ बढ़ सकती है। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 11 व शुभ रंग नीला रहेगा।
आज के दिन मूलांक 8 वाले जातकों को कुछ सरप्राइज मिल सकता है। लव लाइफ में, पैसों से जुड़े मामले में, या कोई दोस्त आपको सरप्राइज दे सकता है। आज की आपकी एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का आपका शुभ अंक 4 व शुभ रंग गुलाबी रहेगा।
मूलांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रह रहे लोगों के बीच की दूरियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। कपल्स को अपने पार्टनर को खुश करने के लिए आज उनके काम में हाथ बटाना चाहिए। आज का आपका शुभ रंग लाल वह शुभ अंक 7 रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.