Horoscope surya gochar mangal gochar in neech rashi effect on 12 zodiac नीच राशि में आ गए सूर्य और मंगल, कहीं नुकसान तो, कहीं लाभ, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़
17 अक्तूबर, 2024 को सुबह 07.52 पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में और तीन दिन बाद 20 अक्तूबर, 2024 को अपराह्न 03.40 पर सेनापति मंगल अपनी नीच राशि कर्क में गए हैं। यह स्थिति 16 नवंबर, 2024 को सुबह 07.41 पर सूर्य की वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ बदल जाएगी। सूर्य-मंगल का एक साथ नीच राशि में जाने का यह संयोग आज से 13 वर्ष पूर्व 18 से 30 अक्तूबर, 2011 के दौरान बना था। आइए जानते हैं आगामी 16 नवंबर तक गोचर में नीच के सूर्य-मंगल का क्या प्रभाव होगा।
मेष स्वास्थ्य, संबंध एवं संतान पक्ष में समस्या। मरम्मत तथा स्वास्थ्य के नाम पर खर्च।
वृष स्वयं, मां एवं पत्नी के स्वास्थ्य में बाधा। नई खरीदारी करेंगे। कार्यस्थल में परिवर्तन।
मिथुन अचानक आर्थिक लाभ। मित्र एवं संतान पक्ष से मतभेद। अनियंत्रित वाणी एवं जल्दबाजी में निर्णय से नुकसान। स्वास्थ्य समस्या से राहत।
कर्क निवास या कार्यस्थल में परिवर्तन। परिवार में अशांति। आखिरी मौके पर काम रुकेंगे।
सिंह स्वास्थ्य एवं भाग्य में अवरोध। संबंधों में तनाव। महत्त्वपूर्ण निर्णय को थोड़ा टालना हितकर।
कन्या विवादित मामलों में सफलता। मरम्मत कार्य पर खर्च। आर्थिक लाभ एवं पराक्रम बढ़ेगा। सूझबूझ से बिगड़े काम बनेंगे। विरोधी शांत रहेंगे।
तुला अचानक आर्थिक लाभ। रुके काम बनेंगे। कार्य की प्रकृति में परिवर्तन। खरीदारी करेंगे।
वृश्चिक कार्यक्षेत्र तथा चल रहे कार्य में अचानक बाधा। जल्दबाजी में नुकसान।
धनु संतान एवं भाग्य पक्ष में समस्या। खर्च की अधिकता, प्रगतिकारक कार्यों की रफ्तार थमेगी।
मकर मित्रता, साझेदारी, पारिवारिक जीवन में अशांति। चल-अचल संपत्ति की खरीद-बिक्री। स्वास्थ्य समस्या, उच्च अधिकारियों से अनबन।
कुंभ विपरीत परस्थितियों में आर्थिक लाभ। चल रही समस्या का समाधान। साढ़ेसाती के प्रभाव में कमी। परिवार में स्वास्थ्य समस्या।
मीन नई खरीदारी। विवादित मामलों में सफलता-असफलता। निरर्थक चिंतन से परहेज करें।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Comments are closed.