how to check pure ghee Do you know ghee adulterated with these things remember while buying क्या आप जानते हैं नकली घी में होती है इन चीजों की मिलावट, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, हेल्थ टिप्स
How To Check Pure Ghee: बाजार से देसी घी खरीद रहें तो उसके असली-नकली की पहचान के साथ ये जानना जरूरी है कि उसमे किन चीजों की मिलावट करते हैं और खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें।
तिरुमाला तिरुपति के लड्डूओं की कंट्रोवर्सी के बाद हर किसी के दिमाग में एक ही बात है कि आखिर नकली घी को कैसे पहचाना जाए। बाजार में मिलने वाले देसी घी में मिलावट का पता घऱ में किया जा सकता है। लेकिन जानना जरूरी है कि आखिर मिलावट से बचने के लिए किस तरह के देसी घी को मार्केट से खरीदें और इन नकली घी में किन चीजों की मिलावट होती है। जिससे बचा जा सके।
नकली घी में होती है इन चीजों की मिलावट
-अक्सर नकली घी की मिलावट करने वालों को पकड़ा जाता है। जिससे पता चलता है कि नकली घी बनाने के लिए वो किन चीजों का इस्तेमाल करते हैं। नकली घी बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
-वनस्पति तेल की मिलावट नकली घी में सबसे ज्यादा की जाती है। ये सस्ता होता है और घी की तरह ही नजर आता है।
-पाम ऑयल काफी सस्ता होता है और नकली घी बनाने में इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है।
-केमिकल मिलाकर भी नकली घी तैयार किया जाता है।
-नकली महक डालकर घी को असली बनाया जाता है।
-कोलतार की भी मिलावट घी में की जाती है।
-इसके साथ ही टीवी 9 की खबर के मुताबिक कुछ शहरों में जानवरों की चर्बी को पिघलाकर उससे भी घी बनाया जाता है।
-बाजार से देसी घी खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान
-सेहतमंद रहने के लिए देसी घी खाना है तो कोशिश करें कि घर में ही बनाकर तैयार करें। अगर बाजार से देसी घी खरीदना है तो हमेशा इन बातों का ध्यान रखें।
-घी हमेशा विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें।
-देसी घी खरीदते समय उस पर छपे लेबल को जरूर पढ़ें। लेबल पर जरा भी शक हो तो फौरन उसे छोड़ दें।
-हमेशा एफएसएसएआई से अप्रूव देसी घी को ही खरीदें।
-इसके अलावा लोकल ब्रांड और सस्ते घी के चक्कर में ना पड़ें।
नकली घी की पहचान कैसे करें
नकली घी को पहचानने के लिए घर में ही कुछ तरीके अपनाएं जा सकते हैं।
-शुद्ध घी का स्वाद और महक नकली घी से बिल्कुल अलग होता है और नकली घी को महक से आसानी से पहचाना जा सकता है।
दानेदार घी
शुद्ध देसी घी को जब ठंडा किया जाता है तो ये दानेदार हो जाता है।
स्मोकिंग प्वाइंट
शुद्ध देसी घी का स्मोकिंग प्वाइंट ज्यादा होता है। आसानी से देसी घी नहीं जलता।
-एफएसएसएआई के मुताबिक अगर घी में स्टार्च की मिलावट है तो किसी कांच की गिलास में एक चम्मच घी को डालें और उसमे एक से दो बूंद आयोडीन डाल दें। घी अगर मिलावटी होगा तो तुरंत रंग बदल जाएगा।

Comments are closed.