Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Mother's Day Celebrated In Saint Michael Patna Bihar - Amar Ujala Hindi News Live अखिलेश यादव बोले: इंटरनेट जैसी तकनीकी सेवाओं पर हो सरकार का नियंत्रण, साइबर क्राइम से परेशान हैं लोग Young Man Died By Drowning While Bathing In The Kail River Of Dewal Chamoli Uttarakhand News - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: महिला व दो बेटों को अगवा वाले दो बदमाश गिरफ्तार Sehore News: अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने लाठी-डंडों से बोला हमला, एक कर्मचारी घायल Train Status: राजस्थान से चलने वाली रेलगाड़ियां फिर से रीस्टोर, भारत-पाक सीमा पर तनाव के कारण हुईं थी रद्द IPL 2025 स्थगित होने के बाद घर लौट रहे विदेशी प्लेयर्स, सामने आई बड़ी जानकारी सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी फिल्म, अब ओटीटी पर भी रोक, क्यों उलझन में पड़ी राजकुमार राव की मूवी? Lenovo Legion Y700 Gen 4 हुआ लॉन्च, लुक, डिजाइन और फीचर्स सब-कुछ मिलेगा टॉप नॉच उत्तर प्रदेश को 1500 मेगावाट बिजली की सप्लाई करेगा अडाणी पावर, 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी

Hp Cm Sukhu Meeting With Union Minister Manohar Lal Khattar At Himachal Bhawan Chandigarh – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Cm:चंडीगढ़ में सीएम सुक्खू बोले


HP CM Sukhu meeting with Union Minister Manohar Lal Khattar at Himachal Bhawan Chandigarh

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ आयोजित बैठक में भाग लेते हुए।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से हिमाचल जैसे कठिन भौगोलिक पहाड़ी राज्यों को अटल नवीकरण एवं शहरी परिवहन मिशन (अमृत) के अंतर्गत परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए मापदंडों में ढील देने का आग्रह किया है। योजना के तहत परियोजनाएं जनसंख्या के आधार पर स्वीकृत की जाती हैं, लेकिन जनसंख्या आधारित मापदंड हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य के लिए सही नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन चंडीगढ़ में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक के दौरान यह मामला उठाया।

सीएम ने कहा कि 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों की भी समय-समय पर समीक्षा हो, क्योंकि परियोजनाओं की लागत बढ़ती रहती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। योजना-1 के अंतर्गत धनराशि का पूर्ण उपयोग होने के उपरांत योजना-2 के लिए धनराशि प्राप्त होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। पंचायतों और गैर-सरकारी संगठनों ने प्लास्टिक उपयोग से मानव जीवन पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विकास कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने केंद्र से टेंडर नीति प्रणाली में संशोधन कर टेंडर अवधि को 60 से घटाकर 10 दिन करने का आग्रह किया।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय से स्पीति जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए बैटरी बैकअप के साथ एक मेगावाट सौर प्रणाली की अनुमति देने का आग्रह किया। इन क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 362 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के स्वच्छ शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित कर स्वच्छता प्रयासों को बढ़ाने के लिए केंद्र से अतिरिक्त राशि जारी करने की भी गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल के प्रदर्शन की प्रशंसा की और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

केंद्रीय मंत्री ने दिया बिजली उत्पादन बढ़ाने का सुझाव

ऊर्जा मंत्रालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने राज्य को बिजली उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया, क्योंकि राज्य में जल स्रोत ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि जल विद्युत ऊर्जा का दोहन करने के लिए बहते पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें।



Source link

1233840cookie-checkHp Cm Sukhu Meeting With Union Minister Manohar Lal Khattar At Himachal Bhawan Chandigarh – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal Cm:चंडीगढ़ में सीएम सुक्खू बोले
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Mother’s Day Celebrated In Saint Michael Patna Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     अखिलेश यादव बोले: इंटरनेट जैसी तकनीकी सेवाओं पर हो सरकार का नियंत्रण, साइबर क्राइम से परेशान हैं लोग     |     Young Man Died By Drowning While Bathing In The Kail River Of Dewal Chamoli Uttarakhand News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: महिला व दो बेटों को अगवा वाले दो बदमाश गिरफ्तार     |     Sehore News: अमलाहा टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना ने लाठी-डंडों से बोला हमला, एक कर्मचारी घायल     |     Train Status: राजस्थान से चलने वाली रेलगाड़ियां फिर से रीस्टोर, भारत-पाक सीमा पर तनाव के कारण हुईं थी रद्द     |     IPL 2025 स्थगित होने के बाद घर लौट रहे विदेशी प्लेयर्स, सामने आई बड़ी जानकारी     |     सिनेमाघरों में रिलीज होने से चूकी फिल्म, अब ओटीटी पर भी रोक, क्यों उलझन में पड़ी राजकुमार राव की मूवी?     |     Lenovo Legion Y700 Gen 4 हुआ लॉन्च, लुक, डिजाइन और फीचर्स सब-कुछ मिलेगा टॉप नॉच     |     उत्तर प्रदेश को 1500 मेगावाट बिजली की सप्लाई करेगा अडाणी पावर, 2 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088