हेडलाइंस
LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण Your phone is rewiring your brain. | India News कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026 Raveena Tandon Stars in New Campaign by Garnier Color Naturals Celebrating Effortless At-home Hair Color Spring Break is Almost Here Dash through the "Titans" Forest on Awaji Island. "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Runs Mar 14–Dec 13, Opening Highlight Bihar Gaya Elderly Man Injured In Tractor Accident On Ramshila Road Today Bihar News - Bihar News Piramal Realty Wins Big at OHSSAI HSE Excellence & ESG Global Awards, Reinforcing Commitment to Safety & Sustainability

ICC रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, फिर बनी नंबर-1 बल्लेबाज, कप्तान ने भी लगाई लंबी छलांग


ICC Rankings- India TV Hindi
Image Source : AFP
स्मृति मंधाना

ICC ने ताजा रैंकिंग का ऐलान कर दिया है। महिला क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बार फिर ODI क्रिकेट में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया ODI सीरीज में उनके लगातार प्रदर्शन का इनाम उन्हें ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान के रूप में मिला।

स्मृति मंधाना फिर बनी नंबर-1

मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए तीन ODI मैचों के बाद ये ताजा रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें मंधाना (790 रेटिंग पॉइंट) ने साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली है। मंधाना ने सीरीज के दौरान 58 और 31 रनों की अहम पारियां खेलीं, जिसने उन्हें रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा दिया। हालांकि, वोल्वार्ड्ट के पास मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान फिर से नंबर-1 बनने का मौका रहेगा।

मूनी और हीली ने लगाई छलांग

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और एलिसा हीली को भी जबरदस्त फायदा हुआ है। टीम इंडिया के खिलाफ ODI सीरीज के आखिरी मैच में शानदार शतक ठोकने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने 2-2 पायदान की छलांग लगाई है। मूनी अब तीसरे जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के करीब पहुंची एलिसा हीली चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। हीली भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

तीन मैचों की ODI सीरीज हारने के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को रैंकिंग में फायदा हुआ। हरमनप्रीत 53, 54 और 25 रनों की पारियों के दम पर ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में 4 स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गईं।

दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

ऐश गार्डनर ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 बनी हुई हैं और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज दूसरे पायदान पर हैं। दोनों के बीच करीब 100 रेटिंग पॉइंट का अंतर हैं। ऐश गार्डनर की रेटिंग 516 है जबकि हेली मैथ्यूज की रेटिंग 418 है।  एनाबेल सदरलैंड ने भी दो स्थान की छलांग लगाई है और अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। मारिजान कैप 2 स्थान के नुकसान के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 5वें पायदान पर खिसक गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग ने 4 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 7वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

‘पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम’, अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

UAE में बढ़ते तनाव का असर, इंग्लैंड लॉयन्स का दौरा रद्द, महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी टला

Latest Cricket News





Source link

4540920cookie-checkICC रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, फिर बनी नंबर-1 बल्लेबाज, कप्तान ने भी लगाई लंबी छलांग
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

LPG यूजर्स ध्यान दें! सभी को नहीं करानी होगी eKYC, जानें किसे है जरूरत, सरकार से आया स्पष्टीकरण     |     Your phone is rewiring your brain. | India News     |     कपूरथला में पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन     |     स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं IPL मैच, टिकट बुकिंग के लिए ये रहा सबसे आसान तरीका     |     रसोई में रखी पीली सरसों खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे, वास्तु के ये उपाय ला सकते हैं धन और बरकत     |     EAAA Alternatives Wins 'Best Infrastructure Fund – Overall Performance 2026' Award at IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2026     |     Raveena Tandon Stars in New Campaign by Garnier Color Naturals Celebrating Effortless At-home Hair Color     |     Spring Break is Almost Here Dash through the "Titans" Forest on Awaji Island. "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Runs Mar 14–Dec 13, Opening Highlight     |     Bihar Gaya Elderly Man Injured In Tractor Accident On Ramshila Road Today Bihar News – Bihar News     |     Piramal Realty Wins Big at OHSSAI HSE Excellence & ESG Global Awards, Reinforcing Commitment to Safety & Sustainability     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088