Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा पहुंची सीतामढ़ी, कन्हैया कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना; कह दी बड़ी बात Banda: किसान से 16 हजार की घूस लेते जेई और लाइनमैन धरे गए, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई Uttarakhand High Court Order Written Exam For Lecturer In Government Polytechnic Colleges Postponed - Amar Ujala Hindi News Live Chhatarpur News Five-year-old Innocent Died After Being Crushed By Tractor Accident Happened While Playing - Chhatarpur News Jaipur News: Jogaram Patel Verbally Attacked Gehlot's Statement - Amar Ujala Hindi News Live CM Sukhu Met Finance Minister: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, जानें क्या हुई चर्चा RCB vs KKR: दोनों टीमों के बीच ऐसा है IPL में रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी; जीते ज्यादा मैच फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar - Amar Ujala Hindi News Live

IMD Heavy Monsoon rain alert in 18 states till July 7 Bihar Uttar Pradesh Delhi NCR Rajasthan MP weather – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi


IMD Weather and Monsoon Rain Report 3 July: मौसम विभाग के द्वारा ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मॉनसून की द्रोणिका समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 4 से 7 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान र मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज से सात जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में जोरदार बारिश का अनुमान है। तीन जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की बात कही गई है। इसके अलावा, 4 जुलाई तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 3-7 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में जोरदार बारिश होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6-7 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 5-7 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा है कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है और दूसरा असम पर स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से असम के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बनी हुई है। इसके कारण भी कुछ राज्यों में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 से लेकर 7 जुलाई के बीच बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 3-4 जुलाई को झारखंड में और 6-7 जुलाई को ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा है कि तीन जुलाई को बिहार में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी गुजरात और पड़ोस में बना हुआ है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। इसके कारण केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और तेलंगाना में छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।



Source link

1157860cookie-checkIMD Heavy Monsoon rain alert in 18 states till July 7 Bihar Uttar Pradesh Delhi NCR Rajasthan MP weather – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi
Artical

Comments are closed.

Bihar: 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा पहुंची सीतामढ़ी, कन्हैया कुमार ने भाजपा पर साधा निशाना; कह दी बड़ी बात     |     Banda: किसान से 16 हजार की घूस लेते जेई और लाइनमैन धरे गए, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     Uttarakhand High Court Order Written Exam For Lecturer In Government Polytechnic Colleges Postponed – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhatarpur News Five-year-old Innocent Died After Being Crushed By Tractor Accident Happened While Playing – Chhatarpur News     |     Jaipur News: Jogaram Patel Verbally Attacked Gehlot’s Statement – Amar Ujala Hindi News Live     |     CM Sukhu Met Finance Minister: केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, जानें क्या हुई चर्चा     |     RCB vs KKR: दोनों टीमों के बीच ऐसा है IPL में रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी; जीते ज्यादा मैच     |     फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी     |     Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088