Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News Fire In The House Of A Youth Jailed In A Minor Kidnapping Case Huge Loss After Looting - Amar Ujala Hindi News Live Banda Murder And Suicide Case Man Killed His Wife And Then Hanged Himself His Child Died Of Hunger - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand News: छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार Union Minister Seen On Bike - Madhya Pradesh News Bikaner News: Bag Snatcher Nabbed After Four Strikes In Four Days, Used Bollywood-style Bike Getaways - Bikaner News हिमाचल: केंद्र ने तलब की मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की रिपोर्ट बदल जाएगी पूरी टीम इंडिया, नए कप्तान के सामने चुनौतियां बेशुमार 6 साल से अधूरी पड़ी है 6 एपिसोड वाली सीरीज, इंतजार करते-करते पथराईं आंखें, कब आयेगा सीजन 2? Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी की बढ़ी मुश्किलें, लोगों को नहीं मिल रही नौकरियां, इकोनॉमी पर भी आंच

IMD Heavy Rainfall Alert delhi uttarakhand himachal pradesh mausam samachar – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi


IMD Heavy Rainfall Alert- मॉनसूनी बारिश से देश भर में कई हिस्सों में हालात काफी बिगड़ गए हैं। पहाड़ में भूस्खलन और बादल फटने की लगातार घटनाओं से कोहराम मचा हुआ है तो दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से खतरा अभी भी नहीं टला है। अन्य मैदानी इलाकों में भी हालात बेकाबू हैं। देश के लगभग सभी हिस्सों में मूसलाधार बारिश से हालात असामान्य बने हुए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले पांच दिन का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, सिर्फ उत्तर भारतीय राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ही नहीं पूर्व, मध्य से लेकर दक्षिण के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिन भारी से भारी बारिश हो सकती है।

पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में भारी बारिश से हालात बेहद खराब हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ और मैदान में त्राहिमाम मचा है। देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। एहतियातन प्रशासन की टीम ने नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पहुंचाया है। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ये हालात सिर्फ दिल्ली ही नहीं देश के सभी हिस्सों खासकर उत्तर भारतीय इलाकों का है।

पांच दिन इन राज्यों पर भारी

इस बीच आईएमडी ने अगले पांच दिन कई राज्यों में पांच दिन तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें कोंकण और गोवा, गुजरात मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, अंडमान द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी मध्यम बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिल्ली में दिनभर बारिश रह सकती है। उधर, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

हिमाचल-उत्तराखंड में भी भारी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उत्तराखंड और मध्य भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 18 तारीख को जम्मू-कश्मीर के लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में व्यापक से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 18, 20 और 21 को हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। 21 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी हिस्से में 21 जुलाई तक अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 18, 20 और 21 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और असम के कई स्थानों में भारी बारिश की संभावना है।

महाराष्ट्र में पांच दिन बारिश

आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र के लगभग सभी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मराठवाड़ को छोड़कर राज्य के सभी स्थानों में अगले पांच दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दक्षिण हिस्से में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी का कहना है कि 21 जुलाई तक तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने की संभावना है। 



Source link

987310cookie-checkIMD Heavy Rainfall Alert delhi uttarakhand himachal pradesh mausam samachar – Weather today in Hindi – Aaj ka mausam, mausam ki jankari, Temp today in Hindi
Artical

Comments are closed.

Bihar News Fire In The House Of A Youth Jailed In A Minor Kidnapping Case Huge Loss After Looting – Amar Ujala Hindi News Live     |     Banda Murder And Suicide Case Man Killed His Wife And Then Hanged Himself His Child Died Of Hunger – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand News: छोटा कारोबार शुरू करने के लिए सरकार देगी चार गुणा तक ऋण, नई नीति का प्रस्ताव तैयार     |     Union Minister Seen On Bike – Madhya Pradesh News     |     Bikaner News: Bag Snatcher Nabbed After Four Strikes In Four Days, Used Bollywood-style Bike Getaways – Bikaner News     |     हिमाचल: केंद्र ने तलब की मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की रिपोर्ट     |     बदल जाएगी पूरी टीम इंडिया, नए कप्तान के सामने चुनौतियां बेशुमार     |     6 साल से अधूरी पड़ी है 6 एपिसोड वाली सीरीज, इंतजार करते-करते पथराईं आंखें, कब आयेगा सीजन 2?     |     Alcatel V3 Ultra का रिटेल बॉक्स आया सामने, 3 कैमरे समेत मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स     |     कनाडा के नए पीएम मार्क कार्नी की बढ़ी मुश्किलें, लोगों को नहीं मिल रही नौकरियां, इकोनॉमी पर भी आंच     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088