Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

IND vs AUS: टीम इंडिया के सामने बड़ा संकट, एडिलेड में हार टालना हुआ बहुत मुश्किल


IND vs AUS- India TV Hindi

Image Source : GETTY
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेल जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में दूसरे दिन मेजबान टीम की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी देखने को मिली। दूसरे दिन मार्नश लाबुशेन और नाथन मैक्सविनी पहले दिन के स्कोर 86/1 से आगे खेलना शुरू किया। मैक्सविनी भले ही 39 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए लेकिन मार्नश लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ही दम लिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले सेशन में अपनी पहली पारी में स्कोर को चार विकेट पर 191 रन तक पहुंचा कर भारत पर 11 रन की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद ट्रेविस हेड की आक्रामक शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया ने टी ब्रेक तक आठ विकेट पर 332 रन बनाकर भारत पर 152 रन की बड़ी बढ़त कायम कर ली। 

हेड के शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत

दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह के खिलाफ शानदार चौके से खाता खोलने वाले हेड ने 111 गेंद में टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। उन्हें 76 रन के स्कोर पर हालांकि अश्विन की गेंद पर मोहम्मद सिराज ने कैच टपकाकर जीवनदान भी दिया। इसका फायदा उठाते हुए हेड ने 140 रनों की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। हेड मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने यॉर्कर पर उन्हें बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 337 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया 157 रनों की लीड पहली ही पारी में भारत पर हासिल करने में कामयाब रही।

भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं

ऑस्ट्रेलिया की ये लीड भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकती है क्योंकि इस मैच से पहले खेले गए 22 डे-नाइट टेस्ट मैच में बहुत ही कम बार ऐसा देखने को मिला है जब कोई टीम पहली पारी में पिछड़ने के बाद जीतने में सफल रही हो। अब तक खेले गए 22 डे-नाइट टेस्ट मैच में सिर्फ 2 बार ही ऐसा हुआ है जब कोई टीम पहली पारी में लीड हासिल करने के बाद हारी हो। यानी यहां से भारत के लिए जीत काफी मुश्किल नजर आ रही है। 

आखिरी बार 4 साल पहले ऐसा देखने को मिला था जब ऑस्ट्रेलिया 2020 में खेले गए एडिलेड टेस्ट (डे-नाइट टेस्ट) में भारत के खिलाफ पहली पारी में बढ़त गंवाने के बावजूद जीत गई थी। वहीं, साल 2018 में वेस्टइंडीज को डे-नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद हार का मुंह देखना पड़ा था। 

केवल दो बार ही टीमें पहली पारी में बढ़त गंवाने के बाद डे नाइट टेस्ट जीतने में सफल हुई हैं

  • 50 रन- श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, ब्रिजटाउन 2018
  • 53 रन- ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एडिलेड 2020

Latest Cricket News





Source link

2037350cookie-checkIND vs AUS: टीम इंडिया के सामने बड़ा संकट, एडिलेड में हार टालना हुआ बहुत मुश्किल
Artical

Comments are closed.

इन लोगों को टमाटर खाने से हो सकता है नुकसान, बिगाड़ सकता है हेल्थ कंडीशन्स     |     Smart Hydration for All: Tetra Pak’s Ready-To-Drink ORS Distribution Drive Marks World ORS Day     |     Bihar News: Inauguration Of Buddha Samyak Darshan Museum Cum Memorial Stupa In Vaishali, Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     27.20 Lakh Rupees Stolen From Account After Downloading Apk File – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sit Will Investigate The Freedom Fighter Successor Certificate Fraud Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Cabinet Passed Art And Culture Scheme Hauslon Ki Udaan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Truck Full Of Fake Fertilizer Seized In Raisen, Fertilizer Samples Found Substandard In Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड     |     Young Man Jumped From The Third Floor Of Kalpna Medical College – Amar Ujala Hindi News Live     |     Now Conversations Will Be Held In Local Dialect In Himachal Schools, Special Activities For Half An Hour – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088