Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MP School Time change : गर्मी के तीखे तेवर, बदला स्कूलों का समय, जानें कितने बजे खुलेंगे विद्यालय India terminates cargo trans-shipment to Bangladesh in sharp rebuke to Yunus’ ‘landlocked’ remark | India News Begusarai: Husband Had Gone To Watch Orchestra, Wife's Body Found Hanging In Home; Dowry Murder Allegation - Amar Ujala Hindi News Live Property Of Two Accused Including Relative Of Minister Will Be Confiscated In Bareilly - Amar Ujala Hindi News Live Haridwar News Assistant Of Female Patwari Arrested Red Handed While Taking A Bribe - Amar Ujala Hindi News Live Damoh News: हमेशा बाउंसर साथ रखता था फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र, जूनियर भी हाथ बांधे खड़े रहते थे Sculptor Of The Ram Mandir Arun Yogiraj Will Be Awarded An Honorary Degree By Mgsu - Bikaner News Haryana Crime: क्या अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर हुआ था ग्रेनेड हमला? पुलिस ने दर्ज किया केस, सैंपल जांच के लिए भेजे Pm Modi Interacted With Kullu Poonam A Beneficiary Of Pradhan Mantri Mudra Yojana - Amar Ujala Hindi News Live रोहित शर्मा और विराट कोहली में छिड़ी ​है दिलचस्प जंग, किंग के पास हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

IND vs AUS: पर्थ में होगी टीम इंडिया की पहली परीक्षा, कहीं दोहरा ना दिया जाए इतिहास


virat kohli- India TV Hindi

Image Source : GETTY
IND vs AUS: पर्थ में होगी टीम इंडिया की पहली परीक्षा, कहीं दोहरा ना दिया जाए इतिहास

India vs Australia Perth Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज जैसे जैसे करीब आ रही है, उसका माहौल भी बनता जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। 22 नवंबर से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पहला ही मैच पर्थ में होगा। जो ज्यादा पुराना स्टेडियम तो नहीं है, लेकिन यहां की यादें भारतीय टीम के लिए काफी कड़वी रही हैं। डर बस इस बात का है कि कहीं वही पुरानी कहानी ना दोहरा दी जाए। भारत ने पर्थ में इससे पहले कब टेस्ट मैच खेला था और उसका हाल क्या रहा था, चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

भारतीय टीम ने जब साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब एक टेस्ट मुकाबला पर्थ में भी हुआ था। ये सीरीज का दूसरा मुकाबला था। ​दिसंबर में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 146 रनों से करारी मात मिली थी। ये हाल तब था, जब उस वक्त के कप्तान विराट कोहली ने शानदार सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। 

ऑस्ट्रेलिया सामने टिक नहीं पाई थी भारतीय क्रिकेट टीम 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 326 रन बनाए थे। किसी भी बल्लेबाज का शतक नहीं था, लेकिन मार्कस हैरिस, एरॉन फिंच और ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगाए थे। इसके बाद टीम इंडिया अपनी पहली पारी में केवल 283 रन ही बना सकी। इसमें विराट कोहली के 123 रन शामिल थे। अजिंक्य रहाणे के अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया था। रहाणे ने 51 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी। 

इस बार भारत के पास बदला लेने का मौका

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 243 रन और बना दिए। इसके बाद भारत के सामने एक बड़ा लक्ष्य था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर पाई। भारत की दूसरी पारी केवल 140 रनों पर सिमट गई और भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक स्कोर 30 रन था, जो अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने बनाया था। अब उसी पर्थ स्टेडियम पर टीम इंडिया सीरीज का पहला ही मैच खेलते हुए नजर आएगी। भारत के पास मौका होगा कि साल 2018 में मिली उस हार का बदला लिया जाए और सीरीज का शानदार आगाज किया जाए। 

यह भी पढ़ें 

सूर्य​​कुमार यादव अब इस मुकाम के करीब, वेस्टइंडीज का धाकड़ बल्लेबाज छूटेगा पीछे

सेंचुरियन से टीम इंडिया के लिए बैड न्यूज, इतने साल पहले पीना पड़ा था कड़वा घूंट

Latest Cricket News





Source link

1872650cookie-checkIND vs AUS: पर्थ में होगी टीम इंडिया की पहली परीक्षा, कहीं दोहरा ना दिया जाए इतिहास
Artical

Comments are closed.

MP School Time change : गर्मी के तीखे तेवर, बदला स्कूलों का समय, जानें कितने बजे खुलेंगे विद्यालय     |     India terminates cargo trans-shipment to Bangladesh in sharp rebuke to Yunus’ ‘landlocked’ remark | India News     |     Begusarai: Husband Had Gone To Watch Orchestra, Wife’s Body Found Hanging In Home; Dowry Murder Allegation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Property Of Two Accused Including Relative Of Minister Will Be Confiscated In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar News Assistant Of Female Patwari Arrested Red Handed While Taking A Bribe – Amar Ujala Hindi News Live     |     Damoh News: हमेशा बाउंसर साथ रखता था फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र, जूनियर भी हाथ बांधे खड़े रहते थे     |     Sculptor Of The Ram Mandir Arun Yogiraj Will Be Awarded An Honorary Degree By Mgsu – Bikaner News     |     Haryana Crime: क्या अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर हुआ था ग्रेनेड हमला? पुलिस ने दर्ज किया केस, सैंपल जांच के लिए भेजे     |     Pm Modi Interacted With Kullu Poonam A Beneficiary Of Pradhan Mantri Mudra Yojana – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहित शर्मा और विराट कोहली में छिड़ी ​है दिलचस्प जंग, किंग के पास हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088