Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
दिग्गज एक्टर विवेक लागू का निधन, रीमा लागू के रहे पूर्व पति, कलाकारों ने जताया शोक OnePlus ने की बड़ी तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा गेमिंग स्मार्टफोन AIR INDIA ने आज इतनी फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, जानें कहां की हुई रद्द, क्रैश की घटना के बाद मेंटेनेंस पर जोर प्यार में धोखा देने वाले लोग अक्सर होते हैं ऐसे, शुरू से बना लें दूरी वरना टूट सकता है दिल AIPL DreamCity Ludhiana to Celebrate International Yoga Day with 'Yoga by the Lake' and Sustainable Lifestyle Showcase Bihar elections: Congress ramps up reservation pitch ahead of PM Modi's visit; alleges NDA has ‘given up’ on 65% quota push | India News Water Level Suddenly Increased In Kakolat Falls Of Nawada, Danger Of Flood...entry Of To Tourists Stopped! - Amar Ujala Hindi News Live Akhilesh Yadav Says A High-level Investigation Should Be Conducted To Bring Out The Truth - Amar Ujala Hindi News Live - कानपुर Dm व Cmo विवाद:अखिलेश यादव बोले Cars Collided On Dehradun Dhulkot Daat Kali Mandir Two Cars Collide One Dead Two Injured Read All Updates - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal News: ट्रेनों में चोरी करने वाली सांसी गैंग का मुखिया हरियाणा से गिरफ्तार, दस साल से काट रहा था फरारी

IND vs AUS: सिडनी में होगा घमासान, कोहली और पंत के बीच पुजारा-द्रविड़ को पीछे छोड़ने की मचेगी होड़


Virat Kohli and Rishabh Pant

Image Source : GETTY
विराट कोहली और ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट पिछले साल की असफलताओं को भुलाकर साल 2025 का नए अंदाज में आगाज करना चाहेगी। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी और 5वें टेस्ट मैच के साथ नए साल की शुरुआत करेगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाएगा जो ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगा। भारत को अगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास रखनी हैं, तो उसे किभी हाल में सिडनी टेस्ट जीतना ही होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कोशिश लंबे समय बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा करने की होगी।

सिडनी टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भी टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।  अगर भारत ये टेस्ट मैच हार जाता है तो उसके WTC फाइनल में जाने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। ऐसे में मेहमान टीम इस आखिरी मुकाबले में अपनी पूरी ताकत झौंकना चाहेगी। पिछली हार से सबक लेते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को इस मैच में रन बनाने की जिम्मेदारी लेनी होगी और अपना विकेट तोहफे में देने से बचना होगा। खासकर विराट कोहली और ऋषभ पंत को, जो पिछले मैच में लापरवाह शॉट खेलते हुए आउट हुए।

नए साल पर नया आगाज

विराट कोहली इस सीरीज में लगातार बाहर की गेंदों को छेड़ने की कोशिश में स्लिप में आउट हो रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इस दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने पंत के ‘बेवकूफी भरे’ शॉट के लिए जमकर आलोचना की। अब इन दोनों बल्लेबाजों पर सिडनी में नए साल के साथ नया आगाज करने का जिम्मा होगा।

सिडनी में पंत और विराट के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों ही बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा है। विराट कोहली ने यहां 3 मैचों की 5 पारियों में करीब 50 के औसत से 248 रन बनाए हैं जबकि पंत ने 2 टेस्ट मैचों की 3 पारियों में 146 के शानदार औसत से 292 रन अपने नाम किए हैं। विराट के बल्ले से सिडनी में एक टेस्ट शतक आया है जबकि पंत ने एक शतक के अलावा एक अर्धशतक लगाने का भी बड़ा कारनामा किया है। अब दोनों बल्लेबाजों के बीच यहां एक दूसरे से आगे निकलने के साथ-साथ राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ने की होड़ मचेगी। 

सिडनी में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर- 785
  • वीवीएस लक्ष्मण- 549
  • चेतेश्वर पुजारा- 320
  • राहुल द्रविड़- 306
  • ऋषभ पंत- 292
  • विराट कोहली- 248 

यह भी पढ़ें:

सिडनी टेस्ट के बाद स्टार खिलाड़ी को मिलेगा आराम? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेल पाएंगे बड़ी सीरीज

IND v AUS: टीम इंडिया की उम्मीदों पर मौसम ना फेर दे पानी, सिडनी में बारिश के साये के बीच खतरे में WTC फाइनल

Latest Cricket News





Source link

2163970cookie-checkIND vs AUS: सिडनी में होगा घमासान, कोहली और पंत के बीच पुजारा-द्रविड़ को पीछे छोड़ने की मचेगी होड़
Artical

Comments are closed.

दिग्गज एक्टर विवेक लागू का निधन, रीमा लागू के रहे पूर्व पति, कलाकारों ने जताया शोक     |     OnePlus ने की बड़ी तैयारी, जल्द लॉन्च करेगा गेमिंग स्मार्टफोन     |     AIR INDIA ने आज इतनी फ्लाइट्स कर दी कैंसिल, जानें कहां की हुई रद्द, क्रैश की घटना के बाद मेंटेनेंस पर जोर     |     प्यार में धोखा देने वाले लोग अक्सर होते हैं ऐसे, शुरू से बना लें दूरी वरना टूट सकता है दिल     |     AIPL DreamCity Ludhiana to Celebrate International Yoga Day with ‘Yoga by the Lake’ and Sustainable Lifestyle Showcase     |     Bihar elections: Congress ramps up reservation pitch ahead of PM Modi’s visit; alleges NDA has ‘given up’ on 65% quota push | India News     |     Water Level Suddenly Increased In Kakolat Falls Of Nawada, Danger Of Flood…entry Of To Tourists Stopped! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Akhilesh Yadav Says A High-level Investigation Should Be Conducted To Bring Out The Truth – Amar Ujala Hindi News Live – कानपुर Dm व Cmo विवाद:अखिलेश यादव बोले     |     Cars Collided On Dehradun Dhulkot Daat Kali Mandir Two Cars Collide One Dead Two Injured Read All Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal News: ट्रेनों में चोरी करने वाली सांसी गैंग का मुखिया हरियाणा से गिरफ्तार, दस साल से काट रहा था फरारी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088