Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
CBI begins probe into custodial torture of J&K constable | India News Bihar : Newly Married Couple Commit Suicide Case Husband Wife Love Marriege Love Affair Begusarai Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live A Committee Formed To Investigate Ruckus At Jawahar Navodaya Vidyalaya Hathras - Amar Ujala Hindi News Live Rudraprayag-gaurikund Highway Road Closed Near Munkatiya Due To Rock Collapse - Amar Ujala Hindi News Live Satna News: पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर युवती ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस Gang Involved In Stealing Motorcycles From Various Places In Sirohi District Busted, 2 Accused Arrested - Rajasthan News Hbse 12th Compartment Result 2025 Declared: 71.90% Students Pass, Check And Download Now At Bseh.org.in - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Spokesperson Dismissed On Charges Of Molesting Girl Students - Amar Ujala Hindi News Live अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और एकादशी कब? यहाँ देखें महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट आईपीएल टीम ने अचानक हटा दिया अपना कोच, पिछले साल के टूर्नामेंट में फिसड्डी थी

IND vs AUS: स्टार खिलाड़ी नर्वस 9,990s का शिकार, टेस्ट के 148 साल के इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा


IND vs AUS

Image Source : GETTY
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS: सिडनी में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी और 5वें टेस्ट मैच में दूसरा दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे। पहले दिन 185 रनों पर सिमटने वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 181 रनों पर ढेर कर दिया। इस तरह टीम इंडिया को 4 रनों की बढ़त मिल गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट करने के बाद टीम इंडिया ने तेज आगाज किया लेकिन विकेट नहीं बचा सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 141 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। स्कॉट बोलैंड ने पहली पारी की तरह भारत की दूसरी पारी में भी गेंद से कहर बरपाया और 4 विकेट अपनी झोली में कर लिए। सिडनी टेस्ट में बोलैंड अब तक 8 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 

स्मिथ इतिहास रचने से चूके

अब बात उस अनोखे रिकॉर्ड की जो दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान देखने को मिला। पहले दिन 9 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोने वाली ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन बुमराह ने दूसरा झटका दे दिया। बुमराह ने लाबुशेन को 2 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने सैम कोंस्टास (23) और फिर ट्रेविस हेड (4) को चलता किया। दूसरे दिन पहले सेशन में जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिरने से ऑस्ट्रेलिया का टॉप आर्डर लड़खड़ा गया और फिर क्रीज पर आए स्टीव स्मिथ ने डेब्यूटेंट ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर के साथ मिलकर पारी को संभालने का काम किया। दोनों के बीच 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी थी लेकिन फिर लंच से ठीक पहले प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ को आउट करते हुए मेजबान टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। स्मिथ 33 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ 5 रन और बना लेते तो आज नया इतिहास रच देते।

स्मिथ की अनोखे क्लब में एंट्री

दरअसल, सिडनी टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ को टेस्ट में अपने 10 रन पूरे करने के लिए 38 रनों की दरकार थी लेकिन वह इस आंकड़े के करीब पहुंचकर आउट हो गए। स्मिथ 5 रन से चूक गए। इस तरह उनका नाम एक अनोखे क्लब में शामिल हो गया। स्मिथ नर्वस 9,990s का शिकार बने। इस क्लब में इससे पहले सिर्फ 3 बल्लेबाजों का नाम ही शुमार था और अब स्मिथ चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ ने 114 टेस्ट मैचों की 203 पारियों में 9995 रन बनाए हैं और अब उनके पास सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में इतिहास रचने का गोल्डन चांस होगा। 

नर्वस 9,990s का शिकार होने वाले बल्लेबाज

  • ब्रायन लारा
  • महेला जयवर्धने
  • कुमार संगकारा
  • स्टीव स्मिथ

Latest Cricket News





Source link

2178520cookie-checkIND vs AUS: स्टार खिलाड़ी नर्वस 9,990s का शिकार, टेस्ट के 148 साल के इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा
Artical

Comments are closed.

CBI begins probe into custodial torture of J&K constable | India News     |     Bihar : Newly Married Couple Commit Suicide Case Husband Wife Love Marriege Love Affair Begusarai Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Committee Formed To Investigate Ruckus At Jawahar Navodaya Vidyalaya Hathras – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rudraprayag-gaurikund Highway Road Closed Near Munkatiya Due To Rock Collapse – Amar Ujala Hindi News Live     |     Satna News: पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के घर युवती ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस     |     Gang Involved In Stealing Motorcycles From Various Places In Sirohi District Busted, 2 Accused Arrested – Rajasthan News     |     Hbse 12th Compartment Result 2025 Declared: 71.90% Students Pass, Check And Download Now At Bseh.org.in – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Spokesperson Dismissed On Charges Of Molesting Girl Students – Amar Ujala Hindi News Live     |     अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और एकादशी कब? यहाँ देखें महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट     |     आईपीएल टीम ने अचानक हटा दिया अपना कोच, पिछले साल के टूर्नामेंट में फिसड्डी थी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088