Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
बालाघाट गैंगरेप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये 5 मांगें Switrus Goes Global: Becomes The First Indian Tour Operator To Open A Branch In Germany Mp News: Grain Has Been Rotting In Burhanpur's Badgaon Panchayat For 20 Years - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan News: Bjp Spokesperson's Meeting With Former Cm Ashok Gehlot Sparks Fresh Speculation - Amar Ujala Hindi News Live Mushtaq Kills Lover Pooja Murder Of Woman Live In Relation Accused Chopped Off Her Head And Threw It In Drain - Amar Ujala Hindi News Live Road Accident On Bharmour-pathankot Highway, Two Died After Car Fell Into Ditch - Amar Ujala Hindi News Live वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने 7वें प्लेयर, रैना-वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल 5 मई से बंद होने वाला है Skype, जानें इसके पेड यूजर्स को अब क्या करना होगा? भारत में ही बनेंगे अमेरिका में बिकने वाले iPhone, जानें एप्पल सीईओ टिम कुक का प्लान Cheques Handed Over To The Families Of The Youths Who Died In The Naad Fire In Ferozepur - Amar Ujala Hindi News Live

IND vs AUS: 26 रन बनाने के बावजूद केएल राहुल बने रिकॉर्डधारी, टेस्ट में किया बड़ा कारनामा


KL Rahul- India TV Hindi

Image Source : GETTY
केएल राहुल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को भारत ने शुरूआती सत्र में ही चार विकेट महज 51 रन पर गंवा दिए। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पड्डिकल अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद विराट कोहली भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान केएल राहुल ने सूझबूझ का परिचय दिया और ओपनिंग में उतरने के बाद से ही एक छोर संभाले रखा। केएल ने 70 से ज्यादा गेंदों का सामना किया और 26 रन अपने खाते में जोड़े। हालांकि लंच से पहले ही केएल मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए। इस तरह उनकी छोटी मगर सूझबूझ भरी पारी का अंत हुआ।

केएल 26 रन की पारी खेलने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहे। उन्होंने इस पारी की मदद से टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन किए। उन्होंने टेस्ट की 92वीं पारी में ये खास मुकाम हासिल किया। इस तरह वह टेस्ट में भारत की ओर से 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले 7वें एक्टिव क्रिकेटर बन गए। इससे पहले टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। अब इस क्लब में केएल की भी एंट्री हो गई है। 

टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव भारतीय क्रिकेटर

  • विराट कोहली- 9045
  • चेतेश्वर पुजारा- 7195
  • अजिंक्य रहाणे- 5077
  • रोहित शर्मा- 4270 
  • आर अश्विन- 3474
  • रवींद्र जडेजा- 3235

केएल राहुल 54 टेस्ट मैचों में भारत के लिए 3007 रन टेस्ट क्रिकेट में बना चुके हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 33.78 का है। वह 8 शतक भी इस फॉर्मेट में जड़ चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर 199 रन का है जो साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में आया था। 

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में भी फ्लॉप शो जारी, 7 साल में पहली बार देखना पड़ा ऐसा शर्मनाक दिन

IND vs AUS: पर्थ में हुआ 3 खिलाड़ियों का डेब्यू, धाकड़ तेज गेंदबाज को पहली बार मिला प्लेइंग-11 में मौका

Latest Cricket News





Source link

1936520cookie-checkIND vs AUS: 26 रन बनाने के बावजूद केएल राहुल बने रिकॉर्डधारी, टेस्ट में किया बड़ा कारनामा
Artical

Comments are closed.

बालाघाट गैंगरेप: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र, की ये 5 मांगें     |     Switrus Goes Global: Becomes The First Indian Tour Operator To Open A Branch In Germany     |     Mp News: Grain Has Been Rotting In Burhanpur’s Badgaon Panchayat For 20 Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Bjp Spokesperson’s Meeting With Former Cm Ashok Gehlot Sparks Fresh Speculation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mushtaq Kills Lover Pooja Murder Of Woman Live In Relation Accused Chopped Off Her Head And Threw It In Drain – Amar Ujala Hindi News Live     |     Road Accident On Bharmour-pathankot Highway, Two Died After Car Fell Into Ditch – Amar Ujala Hindi News Live     |     वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने 7वें प्लेयर, रैना-वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल     |     5 मई से बंद होने वाला है Skype, जानें इसके पेड यूजर्स को अब क्या करना होगा?     |     भारत में ही बनेंगे अमेरिका में बिकने वाले iPhone, जानें एप्पल सीईओ टिम कुक का प्लान     |     Cheques Handed Over To The Families Of The Youths Who Died In The Naad Fire In Ferozepur – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088