Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Terror conspiracy case: NIA conducts sweeping raids in J&K; 32 locations under scanner | India News अगर आपकी नजर बाज जैसी है, तो इस फोटो में सबसे अलग मारियो को बस 5 सेकंड में ढूंढ कर दिखाइए SecureKloud Technologies Launches DocuGenie.AI, Redefining Intelligent Document Automation with Generative AI Bihar Rape Cases Protest On Streets In Siwan Justice For Rape Victims Serious Allegations On Mangal Pandey - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: पुलिस में आने वाली हैं बंपर भर्तियां, 19 हजार से ज्यादा सिपाहियों की होगी भर्ती; दरोगा के हैं इतने पद Uttarakhand News: वरिष्ठता सूची से सीधी भर्ती के इंजीनियर खुश पर जेई नाराज, 19 साल से चल रही थी लड़ाई Delhi News: विधानसभा को ‘लिविंग हेरिटेज साइट’ के रूप में विकसित करने की पहल तेज Female Transport Officer And Agent Arrested While Taking Bribe In Rto Office - Barwani News Sirohi News: Vegetables And Fruits Cultivated On Barren Land, Arogyavan Emerges As A Model Of Organic Farming - Rajasthan News जिम संचालक को NIA से मिली राहत: पूछताछ के बाद फोन लौटाए, परिवार जींद लौटा; इस आरोप में किया था गिरफ्तार

IND vs BAN: टीम इंडिया का रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच, इतने कीर्तिमान बने कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप


IND vs BAN- India TV Hindi

Image Source : PTI
भारत बनाम बांग्लादेश

हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट टीम ने रिकॉर्ड का अंबार लगा दिया। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे T20I मैच में भारतीय पारी का आगाज सामान्य रहा। टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रुप में पहला झटका तीसरे ही ओवर में लग गया। तंजीम हसन शाकिब ने तीसरे ही ओवर की पहली ही गेंंद पर अभिषेक शर्मा को महज 4 रन के स्कोर पर चलता किया। इसके बाद संजू सैमसन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। संजू और सूर्या ने मिलकर पावरप्ले में जमकर रन बटोरे और 6 ओवर में 82 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। इस तरह टीम इंडिया ने T20I पावरप्ले में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी कर ली। 

T20I में भारत का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

  • 82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
  • 78/2 बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
  • 77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
  • 77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

पावरप्ले में रनों का अंबार लगाने के बाद भारतीय टीम ने 100 रन का आंकड़ा सिर्फ 7.1 ओवर में ही छू लिया। ये T20I इतिहास में किसी भी टीम का सबसे तेज 100 रन स्कोर का रिकॉर्ड है। टीम का सैकड़ा होते ही भारतीय टीम 150 रनों का आंकड़ा कब छू लिया पता ही नहीं चला। 10वें ओवर में संजू ने रिशाद हुसैन की जमकर धुनाई की। इस ओवर में संजू ने लगातार 5 छक्के जड़े। इस तरह टीम ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 152 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। पहले 10 ओवर के बाद T20I क्रिकेट का ये सबसे बड़ा स्कोर है।

T20I में पहले 10 ओवर के बाद सबसे ज्यादा स्कोर

  • 156/3 – ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
  • 154/4 – एस्टोनिया बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
  • 152/1 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 149/0 – दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्टइंडीज़, सेंचुरियन, 2023
  • 147/1 – न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, ऑकलैंड, 2016

टीम के 150 पूरे होने के कुछ देर बाद ही संजू सैमसन ने T20I क्रिकेट में अपना पहला सैकड़ा भी ठोक दिया। वह रोहित शर्मा के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे तेज सैकड़ा जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। संजू ने 40 गेंदों पर शतक ठोका जबकि रोहित ने 35 गेंदों में ये बड़ा कारनामा किया था।

सबसे तेज T20I शतक (फुल मेंबर टीम)

  • 35 – डेविड मिलर (SA) बनाम BAN, पोटचेफस्ट्रूम, 2017
  • 35 – रोहित शर्मा (IND) बनाम SL, इंदौर, 2017
  • 39 – जॉनसन चार्ल्स (WI) बनाम SA, सेंचुरियन, 2023
  • 40 – संजू सैमसन (IND) बनाम BAN, हैदराबाद, 2024
  • 42 – हजरतुल्लाह जजई (AFG) बनाम IRE, देहरादून, 2019
  • 42 – लियाम लिविंगस्टोन (ENG) बनाम PAK, ट्रेंट ब्रिज, 2021

संजू ने जहां तूफानी शतक ठोका, वहीं कप्तान सूर्या ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। सूर्या ने 111 रनों की पारी खेली जबकि सूर्या ने तूफानी 75 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी हुई। ये किसी भी विकेट के लिए T20I क्रिकेट में भारत की तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

  • 190* – रोहित शर्मा और रिंकू सिंह बनाम AFG, बेंगलुरु, 2024
  • 176 – संजू सैमसन और दीपक हुड्डा बनाम आयरलैंड, मालाहाडे, 2022
  • 173 – संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 165 – रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 165 – यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023

संजू और सूर्या के शानदार खेल और फिर हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के दम पर भारतीय टीम T20I में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम 300 रनों का आंकड़ा भले ही नहीं छू पाई लेकिन उसने T20I क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 297 रन बनाए। 

T20I में सबसे बड़ा टीम टोटल

  • 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया, हांग्जो, 2023
  • 297/6 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 278/3 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019
  • 278/4 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफोव काउंटी, 2019
  • 268/4 – मलेशिया बनाम थाईलैंड, हांग्जो, 2023
  • 267/3 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तारोबा, 2023

इस मैच में भारत की ओर से जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखनो को मिली। भारत की पारी में कुल 47 बाउंड्री लगी। इस तरह टीम इंडिया ने एक T20I पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 43 बाउंड्री का था।

T20I पारी में सबसे ज्यादा बाउंड्री

  • 47 – भारत बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
  • 43 – चेक गणराज्य बनाम तुर्की, इलफ़ोव काउंटी, 2019
  • 42 – साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
  • 42 – भारत बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
  • 41 – श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग, 2007
  • 41 – अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड, देहरादून, 2019

 

Latest Cricket News





Source link

1688960cookie-checkIND vs BAN: टीम इंडिया का रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच, इतने कीर्तिमान बने कि गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
Artical

Comments are closed.

Terror conspiracy case: NIA conducts sweeping raids in J&K; 32 locations under scanner | India News     |     अगर आपकी नजर बाज जैसी है, तो इस फोटो में सबसे अलग मारियो को बस 5 सेकंड में ढूंढ कर दिखाइए     |     SecureKloud Technologies Launches DocuGenie.AI, Redefining Intelligent Document Automation with Generative AI     |     Bihar Rape Cases Protest On Streets In Siwan Justice For Rape Victims Serious Allegations On Mangal Pandey – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: पुलिस में आने वाली हैं बंपर भर्तियां, 19 हजार से ज्यादा सिपाहियों की होगी भर्ती; दरोगा के हैं इतने पद     |     Uttarakhand News: वरिष्ठता सूची से सीधी भर्ती के इंजीनियर खुश पर जेई नाराज, 19 साल से चल रही थी लड़ाई     |     Delhi News: विधानसभा को ‘लिविंग हेरिटेज साइट’ के रूप में विकसित करने की पहल तेज     |     Female Transport Officer And Agent Arrested While Taking Bribe In Rto Office – Barwani News     |     Sirohi News: Vegetables And Fruits Cultivated On Barren Land, Arogyavan Emerges As A Model Of Organic Farming – Rajasthan News     |     जिम संचालक को NIA से मिली राहत: पूछताछ के बाद फोन लौटाए, परिवार जींद लौटा; इस आरोप में किया था गिरफ्तार     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088