Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

IND vs ENG: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किए दो बड़े बदलाव, 6 महीने बाद प्लेइंग 11 में हुई इस खिलाड़ी की वापसी


Indian Cricket Team

Image Source : PTI
भारत बनाम इंग्लैंड

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के साथ गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। वहीं टीम इंडिया ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव भी किए हैं, जिसमें नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह की जगह पर वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। वहीं इंग्लैंड की टीम में भी 2 बदलाव देखने को मिले हैं।

रिंकू और नितीश चोटिल होने की वजह से हुए बाहर

कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह और नितीश रेड्डी दोनों ही प्लेइंग 11 का हिस्सा थे, लेकिन दूसरे टी20 मैच से पहले ये दोनों ही प्लेयर्स चोटिल हो गए, जिसमें नितीश रेड्डी को साइड स्ट्रेन की दिक्कत होने की वजह से जहां वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं तो वहीं रिंकू सिंह को पीठ में ऐंठन की शिकायत हुई और वह 2 मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल दोनों ही प्लेयर्स को इस मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 जुलाई महीने में खेला था जिसके बाद उनकी वापसी हो पाई है। इंग्लैंड टीम की प्लेइंग 11 को लेकर बात की जाए तो उसमें गस एटिंकसन और जैकब बेथेल की जगह पर जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स को टीम में शामिल किया गया है।

यहां पर देखिए दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत – संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड – बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें

अर्शदीप सिंह बने ICC के सर्वश्रेष्ठ T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम के लिए बड़ा संकट, 2 खिलाड़ी चोटिल, एक पूरी T20 सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

Latest Cricket News





Source link

2303140cookie-checkIND vs ENG: टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किए दो बड़े बदलाव, 6 महीने बाद प्लेइंग 11 में हुई इस खिलाड़ी की वापसी
Artical

Comments are closed.

नाइट राइडर्स ने किया बड़ा ऐलान, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को बनाया कोच     |     HAL 1st Indian firm to bag full rocket tech | India News     |     Bihar Got A Big Gift In Road Construction, The Central Government Approved Projects Worth Rs 33,464 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delay In Reaching Hospital In Lucknow So Woman Was Delivered In An Auto At Hospital Gate – Amar Ujala Hindi News Live     |     International Day Of Yoga 2025 Darshan Singh From Chamoli Get Rid Of Drug Addiction Through Yoga – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: दो दिन में पहुंच सकती है दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस     |     Indore News: Action Against Congress Councillor Anwar Kadri, Bulldozer To Be Used On His House – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chittorgarh News: खेत में पहुंचा 10 फीट लंबा और 150 किलो का मगरमच्छ, दो घंटे बाद किया गया रेस्क्यू     |     पहले ही मैच में मनमानी पर उतारू हुए कप्तान शुभमन गिल, इस खिलाड़ी को नहीं दिया भाव, देखता ही रह गया     |     Refused Trump invite as I had to visit land of Jagannath: PM Modi | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088