Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush - Amar Ujala Hindi News Live Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा...मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत Delhi News: मरम्मत के दौरान दो मंजिला जर्जर इमारत गिरी, चार श्रमिक घायल. Mp Qurbani Case: Court Orders Sdo To Settle Petitioner's Complaint - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan: अश्लील फिल्म देखकर अधेड़ महिला से हुई थी दरिंदगी, नींद खुली तो नाबालिग ने काट दिया था गला; खुलासा A Letter Of Kidnapping Of Children Was Found In A Temple In Hisar - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Weather Chances Of Rain And Thunderstorm In Many Areas Even Today Clear From Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान

IND vs ENG: टीम इंडिया में हो सकती है दो चौंकाने वाले नामों की एंट्री, इस दिन होगा टीम का ऐलान


sai sudarshan
Image Source : GETTY
साई सुदर्शन

India vs England Test Squad: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज अब करीब आ रही है। इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि इस सीरीज के लिए टीम में कौन कौन से खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब होते हैं। इतना ही नहीं, इसको लेकर भी दिलचस्पी बनी हुई है कि सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी किसे मिलने जा रही है। रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अब ये सीट भी खाली है। इस बीच टीम के ऐलान से ठीक एक दिन पहले कुछ खबरें निकलकर सामने आ रही हैं। इसमें पता चला है कि वैसे तो टीम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दो चौंकाने वाले नामों की एंट्री हो सकती है। 

शुभमन गिल का नया टेस्ट कप्तान चुना जाना करीब करीब तय

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद अब माना जा रहा है कि शुभमन गिल उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वैसे तो फिजां में नाम और भी हैं, लेकिन उम्मीद है कि शुभमन​ गिल के नाम पर ही आखिरी मोहर लग जाएगी। इस बीच क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि जो टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, करीब करीब वही टीम इंग्लैंड भी जाएगी। हां, विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टीम में नहीं होंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि बहुत ज्यादा बदलाव हो जाएंगे तो ऐसा शायद नहीं होने वाला। 

करुण नायर की हो सकती है भारतीय टीम में वापसी

इस बीच रिपोर्ट में भी कहा गया है कि करुण नायर की लंबे समय बाद भारतीय टीम में जगह फिर से बन सकती है। नायर ने पिछले दिनों डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार खेल दिखाया और खूब रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने नौ मैचों में चार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी और उनके बल्ले से कुल मिलाकर 863 रन आए थे। इतना ही नहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने आठ पांरियों मं पांच शतकों के साथ 779 रन बनाए थे। बीसीसीआई ने पहले ही उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया है। यानी वे पहले ही इंग्लैंड चले जाएंगे और इसके बाद उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में भी खेलने का मौका मिलने की पूरी संभावना है। 

india ve england test series schedule

Image Source : INDIA TV

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज शेड्यूल

साई सुदर्शन का भी इंग्लैंड सीरीज के लिए चुना जाना करीब करीब तय

इसके अलावा एक और नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वो हैं साई सुदर्शन। साई सुदर्शन इस वक्त आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और उनके बल्ले से 600 से ज्यादा रन आ चुके हैं। वे ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदारों में से एक हैं। उन्हें भी पहली बार टेस्ट टीम में एंट्री मिलने की पूरी उम्मीद है। इस बीच खबर ये भी है कि सरफराज खान भी टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन देवदत्त पडिक्कल की जगह इस बार टीम में बनती हुई नजर नहीं आ रही है। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि टीम का ऐलान 24 मई यानी दिन शनिवार को दोपहर बाद किसी भी वक्त किया जा सकता है।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड:  शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, साई सुदर्शन, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव। 

Latest Cricket News





Source link

2768740cookie-checkIND vs ENG: टीम इंडिया में हो सकती है दो चौंकाने वाले नामों की एंट्री, इस दिन होगा टीम का ऐलान
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Census to begin April 2026, caste to be part of survey | India News     |     Bihar News: A Woman Died After Being Bitten By A Poisonous Snake Hidden In A Bush – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ayodhya : देश की 21 नदियों के पावन जल से हुआ राजा राम का अभिषेक, दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज 11.25 से     |     Roorkee: मंगलौर में बड़ा हादसा…मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, कारोबारी की मौत     |     Delhi News: मरम्मत के दौरान दो मंजिला जर्जर इमारत गिरी, चार श्रमिक घायल.     |     Mp Qurbani Case: Court Orders Sdo To Settle Petitioner’s Complaint – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan: अश्लील फिल्म देखकर अधेड़ महिला से हुई थी दरिंदगी, नींद खुली तो नाबालिग ने काट दिया था गला; खुलासा     |     A Letter Of Kidnapping Of Children Was Found In A Temple In Hisar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Weather Chances Of Rain And Thunderstorm In Many Areas Even Today Clear From Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     क्रिस वोक्स और जोश टंग खेलेंगे इंडिया-ए खिलाफ मुकाबला, इंग्लैंड लायंस ने अपनी टीम का किया ऐलान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088