Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, सागरिका घाटगे ने दी गुड न्यूज, बताया बेबी का यूनिक नाम एलन मस्क को सीधी टक्कर देंगे सैम ऑल्टमैन, OpenAI लॉन्च करेगा 'X' जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रंप का खौफ, एप्पल ने समय से पहले अमेरिका भेज दिए 2 बिलियन डॉलर के मेड इन इंडिया iPhone PM Modi Visit Oslo: PM Modi to visit Oslo for Nordic summit on May 15-16 | India News Mandi Bhav16 April गेहूं-सोयाबीन के भाव उछले, चने की गाड़ी पटरी से उतरी! ताज़ा रेट लिस्ट यहीं देखें HUDDS Strategic Solutions Makes History as First Indian Political Consultancy to Win at REED Awards Real Leather. Stay Different. International Student Design Competition 2025 Is Open for Entries Bihar News: Svu Raids On The Offices Of The Circle Officer In Madhubani And Sheikhpura: Corruption, Supaul, B - Amar Ujala Hindi News Live Drunk Man Killed His Daughter Inlaws With Axe In Shahjahanpur - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम में तबादलों से छूट, शासन ने जारी किया आदेश

IND vs ENG: तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?


भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

Image Source : PTI
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

India vs England 3rd T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और तीसरा मैच 28 जनवरी को होगा। अभी तक दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में इंग्लैंड के ऊपर भारी पड़ी है। भारत के युवा प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में जहां अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वहीं दूसरे मैच में तिलक वर्मा संकटमोचन बनकर उभरे। उन्होंने 72 रनों की पारी खेली और नॉट आउट लौटे। अब भारतीय टीम की निगाहें तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने पर होंगी। आइए जानते हैं, तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। 

अभिषेक और संजू कर सकते हैं ओपनिंग

तीसरे टी20 मैच में ओपनिंग करने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा उतर सकते हैं। अभिषेक ने पहले टी20 मैच में तूफानी 79 रनों की पारी खेली थी। संजू भी जरूरत पड़ने पर बड़ी पारी खेल सकते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक लगाए थे। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। उन्होंने दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को अपने दम पर विजेता बनाया था। इससे पहले अफ्रीका में उन्होंने लगातार 2 T20I मैचों में शतक जड़े थे। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। 

फॉर्म में नहीं हैं सूर्यकुमार यादव

चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं। पिछले कुछ समय से सूर्या अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वह तीसरे टी20 में रन बनाना चाहेंगे। पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चांस मिल सकता है। ध्रुव जुरेल को दूसरे टी20 मैच में चांस मिला था, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए थे। टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकती है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है। 

अर्शदीप सिंह पर होंगी सभी की निगाहें

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह करते हुए नजर आएंगे। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। सुंदर ने दूसरे टी20 मैच में अच्छी बल्लेबाजी की थी और अहम मौके पर 26 रन बनाए थे। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई को मिल सकती है। वरुण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गेंदों को विरोधी बल्लेबाजों के लिए समझना मुश्किल हो रहा है। 

तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित Playing 11: 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती। 

यह भी पढ़ें: 

U19 Women T20 World Cup 2025: भारत ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, बांग्लादेश को धमाकेदार अंदाज में चटाई धूल

IND vs ENG: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I LIVE, यहां जानें सबकुछ

Latest Cricket News





Source link

2306040cookie-checkIND vs ENG: तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing 11, कप्तान सूर्या देंगे इन प्लेयर्स को जगह?
Artical

Comments are closed.

जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, सागरिका घाटगे ने दी गुड न्यूज, बताया बेबी का यूनिक नाम     |     एलन मस्क को सीधी टक्कर देंगे सैम ऑल्टमैन, OpenAI लॉन्च करेगा ‘X’ जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म     |     ट्रंप का खौफ, एप्पल ने समय से पहले अमेरिका भेज दिए 2 बिलियन डॉलर के मेड इन इंडिया iPhone     |     PM Modi Visit Oslo: PM Modi to visit Oslo for Nordic summit on May 15-16 | India News     |     Mandi Bhav16 April गेहूं-सोयाबीन के भाव उछले, चने की गाड़ी पटरी से उतरी! ताज़ा रेट लिस्ट यहीं देखें     |     HUDDS Strategic Solutions Makes History as First Indian Political Consultancy to Win at REED Awards     |     Real Leather. Stay Different. International Student Design Competition 2025 Is Open for Entries     |     Bihar News: Svu Raids On The Offices Of The Circle Officer In Madhubani And Sheikhpura: Corruption, Supaul, B – Amar Ujala Hindi News Live     |     Drunk Man Killed His Daughter Inlaws With Axe In Shahjahanpur – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand: एकल अभिभावकों और बलिदानियों की विधवाओं को दुर्गम में तबादलों से छूट, शासन ने जारी किया आदेश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088