Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Pocso court fixes age as per school record, not medical reports | India News Bihar : Son Commits Suicide Case Mother Trying To Revive Viral Video Bhojpur Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live भाकियू की महापंचायत: सितंबर तक मिले शेष मुआवजा, न देने पर किसान अपनी जमीन पर करेंगे काम शुरू Bktc Chairman Hemant Dwivedi Reached Sonprayag, Inspected The Landslide Affected Area On Kedarnath Road - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र में तैयार होगी रणनीति Gwalior News: Two People Died Due To House Collapse In Rain In Chambal Region - Gwalior News Ajmer News: Elderly Woman Robbed, Accused Arrested Within 24 Hours; Crime Committed To Fuel Drug Habit - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News Old Tenders Of Pooh-kaza Transmission Line Worth Rs 362 Crore Cancelled To Be Re-done - Amar Ujala Hindi News Live रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी गुल्लक का मिश्रा परिवार याद है? बाप-बेटे की जोड़ी सुलझा रही हत्याओं की गुत्थी, पंचायत के प्रधान जी से पक्की दोस्ती

IND vs ENG: लीड्स टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल, बारिश क्या डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट


Leeds Cricket Ground
Image Source : GETTY
भारत बनाम इंग्लैंड, लीड्स टेस्ट मैच

IND vs ENG Leeds Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स के मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी, जिनको रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंग्लैंड टीम की कप्तानी बेन स्टोक्स संभालते हुए नजर आएंगे, जिसमें मेहमान टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में मौसम की भी काफी अहम भूमिका रहती है, ऐसे में सभी की नजरें लीड्स टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन किस तरह का मौसम रहने वाला है उसपर भी टिकी हुई हैं।

पहले दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना

लीड्स टेस्ट मैच की शुरुआत 20 जून से हो रही है, ऐसे में पहले दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो आसमान साफ रहने की पूरी संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक होने की उम्मीद है। वहीं बारिश को लेकर बात की जाए तो उसकी संभावना सिर्फ 5 फीसदी जताई गई है।

दूसरे दिन पड़ सकता है बारिश का खलल, तीसरे दिन ऐसा रहेगा मौसम

पहले टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें 21 जून को एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार लीड्स में बारिश होने की संभावना 60 फीसदी तक जताई गई है, जिसमें दूसरे और तीसरे सेशन के खेल के दौरान बारिश के चलते खलल देखने को मिल सकता है। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो वह अधिकतम 30 जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके बाद तीसरे दिन यानी 22 जून के मौसम में भी बारिश होने की 61 फीसदी संभावना को जताया गया है, जिससे इस दिन भी खेल में खलल पड़ते हुए देखने को मिल सकता है। वहीं तीसरे दिन के तापमान को लेकर बात की जाए तो वह न्यूनतम जहां 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो अधिकतम 22 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।

लीड्स टेस्ट के आखिरी 2 दिन ऐसा रहेगा वेदर

आखिरी 2 दिन के मौसम को देखा जाए तो लीड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश होने की सिर्फ 25 फीसदी तक संभावना है, जिसमें तापमान अधिकतम 20 और न्यूनतम 12 डिग्री के करीब रहेगा। वहीं पांचवें दिन के खेल में एकबार फिर से बारिश के खलल की संभावना अधिक जताई गई है, जो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार करीब 64 फीसदी तक है।

ये भी पढ़ें

इस खतरनाक बल्लेबाज ने लगाया शतक, करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि; पहली बार किया ऐसा

विराट कोहली के नाम इंग्लैंड में ऐसा कीर्तिमान, किसी से तोड़े नहीं टूटेगा

Latest Cricket News





Source link

2917910cookie-checkIND vs ENG: लीड्स टेस्ट में कैसा रहेगा पांचों दिन मौसम का हाल, बारिश क्या डालेगी खलल; जानें वेदर रिपोर्ट
Artical

Comments are closed.

Pocso court fixes age as per school record, not medical reports | India News     |     Bihar : Son Commits Suicide Case Mother Trying To Revive Viral Video Bhojpur Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     भाकियू की महापंचायत: सितंबर तक मिले शेष मुआवजा, न देने पर किसान अपनी जमीन पर करेंगे काम शुरू     |     Bktc Chairman Hemant Dwivedi Reached Sonprayag, Inspected The Landslide Affected Area On Kedarnath Road – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: भूकंप से बचाव के लिए सुरक्षा चक्र में तैयार होगी रणनीति     |     Gwalior News: Two People Died Due To House Collapse In Rain In Chambal Region – Gwalior News     |     Ajmer News: Elderly Woman Robbed, Accused Arrested Within 24 Hours; Crime Committed To Fuel Drug Habit – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Old Tenders Of Pooh-kaza Transmission Line Worth Rs 362 Crore Cancelled To Be Re-done – Amar Ujala Hindi News Live     |     रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा नाम, बनेंगे दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी     |     गुल्लक का मिश्रा परिवार याद है? बाप-बेटे की जोड़ी सुलझा रही हत्याओं की गुत्थी, पंचायत के प्रधान जी से पक्की दोस्ती     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088