Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Intermediate/matric Special And Compartmental Exam 2025: Shoes Socks Banned At Centre; Read Guidelines - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: Brother-in-law Plunged A Knife Into A Woman's Chest, Also Injured Brother - Amar Ujala Hindi News Live Roorkee News Son Returned Home After Love Marriage Attacked On Mother Neck With A Sword After Dispute - Amar Ujala Hindi News Live A Girl From Mandla Was Raped In The City - Jabalpur News Jodhpur News: Gang Selling Data Worth Crores Abroad Through Fake Call Center Exposed, Four Accused Arrested - Amar Ujala Hindi News Live मंत्री अनिल विज का तंज: कांग्रेस देश की रक्षक नहीं, गद्दार पार्टी; हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए HP Politics: जयराम ठाकुर ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के बयान को दुखद बताया; सीएम सुक्खू ने किया पलटवार पंजाब से बाहर होगा ये खिलाड़ी, टीम की कमजोर कड़ी, बीच सीजन हो गया खेल डोनाल्ड ट्रंप ने बदला अपना यह फैसला, भारतीय ऑटो कंपनियों को मिली बड़ी राहत, शेयरों में आज तेजी संभव Forces reclaim Koragutta Hills in Chhattisgarh from Maoists | India News

IND vs ENG: शर्मा जी के लड़के का बड़ा करिश्मा, महज इतनी गेंदों पर शतक ठोक तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड


abhishek sharma

Image Source : GETTY
अभ‍िषेक शर्मा

IND vs ENG, 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही T20I सीरीज अपने अंतिम पड़ाव पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। अर्शदीप सिंह की जगह मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की सलामी जोड़ी पारी का आगाज करने मैदान पर उतरी। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने धुआंधार अंदाज में पारी का आगाज किया। दोनों ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में 18 रन बटोर लिए। हालांकि दूसरे ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड भारतीय सलामी जोड़ी को तोड़ने में कामयाब रहे। वुड ने संजू सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सैमसन सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हुए।

पहला विकेट गिरने के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और 5वें ओवर में छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अभिषेक ने महज 17 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इस तरह युवा सलामी बल्लेबाज अपने गुरु युवराज सिंह के बाद भारत के लिए T20I क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाला खिलाड़ी बन गया। युवराज ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में महज 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।

भारत के लिए सबसे तेज T20I अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 12 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन (2007)
  • 17 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े (2025)
  • 18 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई (2021)
  • 18 – सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका गुवाहाटी (2022)

अभिषेक के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत पावरप्ले में 95 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। इस तरह टीम इंडिया ने T20I क्रिकेट में पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इससे पहले टीम इंडिया का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 82/2 रन था जो साल 2021 में बना था। पावरप्ले खत्म होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का तूफान जारी रहा और कुछ ही देर बाद युवा सलामी बल्लेबाज ने अपना निजी स्कोर तीन डिजिट में पहुंचा दिया। अभिषेक ने महज 37 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस तरह वह भारत के लिए T20I में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।

सबसे तेज T20I शतक (शीर्ष 10 टीमों में)

  • 35b – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका
  • 35b – डेविड मिलर बनाम जिम्बाब्वे
  • 37b – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड*

इस शतकीय पारी के दौरान अभिषेक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी धवस्त कर दिया। अभिषेक ने 10.1 ओवर में अपना शतक पूरा किया, जो किसी भी T20I मैच में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था जिन्होंने 2023 में सेंचुरियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10.2 ओवर में शतक जड़ा था। 

T20I मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पावरप्ले स्कोर

  • 95/1 बनाम इंग्लैंड वानखेड़े, 2025
  • 82/2 बनाम स्कॉटलैंड दुबई, 2021
  • 82/1 बनाम बांग्लादेश हैदराबाद, 2024
  • 78/2 बनाम साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग, 2018

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।

Latest Cricket News





Source link

2349900cookie-checkIND vs ENG: शर्मा जी के लड़के का बड़ा करिश्मा, महज इतनी गेंदों पर शतक ठोक तोड़ दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Artical

Comments are closed.

Bihar Intermediate/matric Special And Compartmental Exam 2025: Shoes Socks Banned At Centre; Read Guidelines – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Brother-in-law Plunged A Knife Into A Woman’s Chest, Also Injured Brother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Roorkee News Son Returned Home After Love Marriage Attacked On Mother Neck With A Sword After Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Girl From Mandla Was Raped In The City – Jabalpur News     |     Jodhpur News: Gang Selling Data Worth Crores Abroad Through Fake Call Center Exposed, Four Accused Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     मंत्री अनिल विज का तंज: कांग्रेस देश की रक्षक नहीं, गद्दार पार्टी; हिंदुस्तान छोड़कर पाकिस्तान चले जाना चाहिए     |     HP Politics: जयराम ठाकुर ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के बयान को दुखद बताया; सीएम सुक्खू ने किया पलटवार     |     पंजाब से बाहर होगा ये खिलाड़ी, टीम की कमजोर कड़ी, बीच सीजन हो गया खेल     |     डोनाल्ड ट्रंप ने बदला अपना यह फैसला, भारतीय ऑटो कंपनियों को मिली बड़ी राहत, शेयरों में आज तेजी संभव     |     Forces reclaim Koragutta Hills in Chhattisgarh from Maoists | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088