Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her - Amar Ujala Hindi News Live Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री BJP slams 'political drama by DMK' | India News Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father's Death - Amar Ujala Hindi News Live

IND vs ENG: 2 साल 2 महीने बाद T20I मैच खेलेगा धाकड़ खिलाड़ी, T20 WC में खेला था आखिरी मुकाबला


IND vs ENG

Image Source : GETTY
टीम इंडिया

IND vs ENG: टीम इंडिया को जिस धाकड़ खिलाड़ी का इंतजार था, आखिरकार उसकी टीम में एंट्री हो गई। इसके साथ ही फैंस का लंबा इतंजार भी खत्म हो गया जो 14 महीने से चला आ रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। 5 मैचों की इस T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई जबकि उपकप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या की जगह अक्षर पटेल को मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी टीम इंडिया में वापसी हो गई है।

2 साल 2 महीने बाद मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की लगभग 14 महीने बाद वापसी हुई है। वह वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार खेलते नजर आएंगे। यही नहीं, टीम इंडिया के लिए वह 2 साल 2 महीने बाद T20I मैच में खेलेंगे। उन्होंने अपना आखिरी T20I मैच साल 2022 में नवंबर महीने में खेला था। साल 2022 में खेले गए T20I वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ वह टीम इंडिया के लिए 20 ओवर फॉर्मेट में आखिरी बार खेलते दिखाई दिए थे। इतने लंबे अंतराल के बाद अब उनकी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी हो रही है। हालांकि उनके सभी पांचों मैचों में खेलना तय नहीं है लेकिन टीम मैनेजमेंट की कोशिश शमी को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूरी तरह से तैयार करने की है। 

हाल ही में शमी ने रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी हिस्सा लिया था। हालांकि, घुटने में सूजन के कारण वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शिरकत नहीं कर सके थे। शमी की अब 1 साल से भी ज्यादा लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि शमी का कमबैक कैसा रहता है। 

IND vs ENG T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला T20I मैच: 22 जनवरी, कोलकाता
  • दूसरा T20I मैच: 25 जनवरी, चेन्नई
  • तीसरा T20I मैच: 28 जनवरी, राजकोट
  • चौथा T20I मैच: 31 जनवरी, पुणे
  • पांचवां T20I मैच: 2 फरवरी, मुंबई

इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है: जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्से, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

यह भी पढ़ें:

ILT20: DC का धमाकेदार आगाज, रोमांचक मैच में MI की 1 रन से हार, पूरन की कप्तानी पारी गई बेकार

IND vs ENG: रनों का अंबार लगाने के बावजूद नहीं मिला मौका, RCB स्टार की हुई अनदेखी

Latest Cricket News





Source link

2239000cookie-checkIND vs ENG: 2 साल 2 महीने बाद T20I मैच खेलेगा धाकड़ खिलाड़ी, T20 WC में खेला था आखिरी मुकाबला
Artical

Comments are closed.

Election 2025 Result: Pushpam Priya Targeted Cm Nitish Kumar Advised To Take Retirement Darbhanga Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:नकाब वाली नेत्री ने मुख्यमंत्री को दी सलाह, कहा     |     Kanpur: जर्जर दर्शक दीर्घा और ड्रेनेज सिस्टम की कमी से ग्रीनपार्क से फिर फिसला अंतरराष्ट्रीय मैच     |     Dehradun: कमरे में रखे थे नौ सिलिंडर, अचानक ब्लास्ट होने से घर में लगी आग, हादसे में एक बच्चा झुलसा     |     Indore News: Bhawna, Who Was Shot By Her Friend, Was Married And Her Husband Had Abandoned Her – Amar Ujala Hindi News Live     |     Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल     |     IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री     |     BJP slams ‘political drama by DMK’ | India News     |     Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088